पति से झगड़ा कर मायके गई, प्रेमी संग घूमने गई भदैया कुंड, मिल गया पति, पीटने पर गया जेल

दशहरा पूजन की जगह पत्नी संग प्रेमी को बेल्टों से पूजा, पत्नी ने दर्ज कराया पति के विरुद्ध केस
शिवपुरी। बीते मंगलवार को जब लोग दशहरा पर्व मनाने की तैयारी कर रहे थे, उसी दौरान सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ। जिसमें दो युवक एक महिला एवं युवक के पैर बांधकर बेल्टनेस पीटते नजर आ रहे थे। वीडियो का सच अब सामने आया तो एक सामाजिक विरूपता का चेहरा उजागर हुआ।
वीडियो में जो महिला पिटती हुई दिख रही थी, वो विवाहित है तथा कुछ दिन पूर्व अपने पति से झगड़ा करके अपने मायके में आकर रहने लगी थी। दशहरा पर उस महिला का पति जब अपने चचेरे भाई के साथ शिवपुरी का प्राचीन पर्यटन स्थल भदैया कुंड घूमने गया था। इस दौरान उसकी पत्नी एक अन्य युवक के साथ इस लविंग वाटर फॉल पर नजर आ गई। जाहिर है कि ससुराल में झगड़ा करके मायके में रहने वाली महिला अभी है तो उसकी पत्नी, फिर वो अपने प्रेमी संग पर्यटन स्थल घूम रही है, तो उसका गुस्सा करना लाजमी था। बताते हैं कि भदैया कुंड पर पति को देख पत्नी व उसके प्रेमी के भी होश फाख्ता हो गए। शायद यही वजह थी कि जब महिला का पति व उसका चचेरा भाई बेल्टों से पीट रहे थे, तो दोनों कोई विरोध नहीं कर रहे थे। महिला जरूर अपने सिर पर पल्ला डालकर खुद को दूसरे लोगों की नजर से छुपाने का प्रयास करती नजर आ रही थी।
पर्यटन स्थल पर घटित हुए इस एपीसोड का जब वीडियो वायरल हुआ तो पुलिस भी एक्शन में आई। पिटने वाले पीड़ित जोड़े को तलाशने के बाद पुलिस ने जब पूछताछ की तो महिला ने अपने पति के खिलाफ ही शिकायत दर्ज करा दी। महिला की रिपोर्ट पर पुलिस ने पति के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उसके खिलाफ जेल भेजने की तैयारी कर दी। अब इस पूरे एपीसोड में क्या गलत हो गया?, क्या आरोपी बने पति को अपनी पत्नी संग प्रेमी को देखने के बाद भी चुप्पी साधे रहना चाहिए था?, क्या मारपीट का वीडियो वायरल होने की वजह से यह केस झेलना पड़ा?




















