बरसों बाद बनना शुरू हुईं थीं महल कॉलोनी की गलियों में सड़कें, लग गया ग्रहण, रोका गया काम

बरसों बाद बनना शुरू हुईं थीं महल कॉलोनी की गलियों में सड़कें, लग गया ग्रहण, रोका गया काम
पहले से बनी सड़क को खोदे बिना नई सड़क बनने से घरों का लेबल होगा नीचे, भरेगा पानी, इसलिए किया विरोध
शिवपुरी। शहर की महल कॉलोनी में धनाढ्य एवं व्यवसाई वर्ग निवास करता है, लेकिन इसकी सड़कों की हालत बद से बदतर हो चुकी है। कालोनी की गलियों में 14 सड़कों को बनाए जाने के लिए शिवपुरी विधायक ने राशि दी, तो नगरपालिका ने सड़कों को बनाने का काम शुरू किया, लेकिन आधी पट्टी डालने के बाद ही स्थानीय लोगों ने विरोध दर्ज कराते हुए काम बंद करवा दिया।
शिवपुरी विधायक देवेंद्र जैन की कोठी से लगी हुई महल कॉलोनी है, जिसमें सड़कों की जगह ऊबड़ खाबड़ रास्ते हैं। इस वार्ड से विधायक के रिश्तेदार ही नपा में पार्षद भी हैं, बावजूद इसके बरसों से सड़कें न बनने से कॉलोनी में रहने वाले लोग बमुश्किल अपने घरों तक सुरक्षित पहुंच पाते हैं। शिवपुरी विधायक ने इस कॉलोनी की 14 गलियों में सीसी रोड बनाए जाने के लिए अपनी विधायक निधि से राशि देने की घोषणा करने के साथ ही नगरपालिका को पैसा भी उपलब्ध कराया। चूंकि इस कॉलोनी में सड़कों को बनाए जाने का प्रस्ताव वर्ष 2024 में ही स्वीकृत हो गया था, लेकिन राशि के अभाव में अटका हुआ था। अब जबकि विधायक निधि से राशि मिल गई, तो सड़कों का काम शुरू किया गया, लेकिन आधी पट्टी के बाद हो स्थानीय लोगों के विरोध एवं विधायक की सहमति से काम रोक दिया गया।
इसलिए रुकवाया सड़कों का काम:
महल कॉलोनी शिवपुरी की सबसे पुरानी कॉलोनी है, जिसमें बरसों पूर्व घरों की जो ऊंचाई दी थी, वो सड़क के ऊपर सड़क बनाने से लेबल आ गई है, तथा अब बारिश का पानी घरों में भरने लगा है। इस बार भी पुरानी सड़क को खोदे बिना ही नई सड़क डालने की तैयारी थी, जिसके चलते कॉलोनी के अधिकांश घरों का लेबल काफी नीचे हो जाने की वजह से हर घर में बारिश का पानी भरना तय था। इसलिए कॉलोनी के लोगों ने विरोध करते हुए काम रुकवा दिया।
इसलिए इसका नाम पढ़ा महल कॉलोनी:
शिवपुरी की यह एकमात्र ऐसी कॉलोनी है, जिसमें प्लॉट खरीदने वालों को रजिस्ट्री महल के लोगों ने करवाई थी। चूंकि यह पूरी जमीन सिंधिया परिवार के ट्रस्ट की थी, इसलिए ट्रस्ट के लोगों ने ही इसमें रजिस्ट्री करवाई थी। इसलिए इस कॉलोनी का नाम महल कॉलोनी रखा गया। महल से जुड़ी इस कॉलोनी में न तो अच्छी सड़क है, ना ही इसमें सीवर एवं गैस पाइप लाइन डाली गई है।




















