SD न्यूज ने दिलाई हिम्मत तो बच गई उमेश की 6 करोड़ की प्रापर्टी, फिर से दुकान खोलकर बैठे
SD न्यूज ने दिलाई हिम्मत तो बच गई उमेश की 6 करोड़ की प्रापर्टी, फिर से दुकान खोलकर बैठे
मामला बैंक लोन में गारंटी देने का: लोन लेने वाले की प्रापर्टी छोड़कर गारंटर की संपत्ति कर दी थी नीलाम
शिवपुरी। शहर के राजेश्वरी रोड पर गुरुद्वारा चौक के पास स्थित उमेश गर्ग की दुकान एवं मकान को लगभग 1 साल पूर्व पावर पॉलिटिक्स के चलते हड़पने का प्रयास किया था। इस मामले में पीड़ित इतना हताश हुआ कि उसे अस्पताल में भर्ती होना पड़ा था। SD News ने पीड़ित को हिम्मत दिलाई तथा बैंक के नोटिस लगी दुकान पर खड़ा करके वीडियो बनाकर सच्चाई आमजन के सामने लाई गई। जिसका सुखद परिणाम यह हुआ कि आज उमेश ने वापस अपनी दुकान खोल ली है, तथा उसे न्यायालय से बड़ी राहत मिली है।
ऐसे समझें पूरा मामला:
उमेश की गुना में रहने वाली मौसी ने बैंक से उद्योग के लिए 5 करोड़ रुपए का लोन लिया था। जिसमें उमेश के पिता को गारंटर बनाया था। लोन न चुका पाने की स्थिति में बैंक ने लोन लेने वाली उमेश की मौसी की गुना में स्थित 13 करोड़ की संपत्ति को छोड़कर उसके पिता की शिवपुरी के राजेश्वरी रोड पर स्थित 6 करोड़ की संपत्ति को शिवपुरी के कुछ प्रभावशाली लोगों को नीलामी में लगभग डेढ़ करोड़ रुपए में बैंक से ले लिया था।
नोटिस चस्पा कर पुलिस लेकर आए थे:
बैंक से नीलामी में 6 करोड़ की प्रापर्टी महज़ डेढ़ करोड़ में खरीदने वालों ने बैंक नीलामी के नोटिस उमेश की दुकान व मकान ओर चस्पा करके पुलिस की मदद से उसे खाली कराने का प्रयास किया था। रात के अंधेरे में उमेश ने कुछ सामान निकाल भी लिया था, लेकिन वो मानसिक रूप से इतना अधिक परेशान हो गया कि उसकी तबियत बिगड़ने लगी थी।
फिर साथ खड़ा हुआ SD News:
इस मामले की जानकारी लगते ही मैने उमेश से संपर्क किया तो उसने ग्वालियर होने की बात कही। अगले दिन फिर फोन लगाया तो उसने खुद फोन रिसीव न करते हुए उनकी बहन ने फोन उठाया। मैने उमेश की बहन से कहा कि उसके साथ षडयंत्र करने वालों ने उसका सब तो छीन लिया, अब उसे किस बात का डर है, अब तो उसे अपनी बात कहनी चाहिए। फिर उमेश ने हिम्मत दिखाई तथा अपनी दास्तां सुनाई तो उसकी बात सुनकर शहरवासियों ने उसके प्रति सद्भावना जताते हुए मदद का भरोसा दिलाया। उधर प्रोपर्टी हड़पने की तैयारी करने वालों के मंसूबों पर पानी फिर गया। आज उमेश ने SD News का भी आभार जताया।




















