कच्ची शराब के बाद अब एक्सपायरी बीयर का मामला आया, शिवपुरी भी बन सकता है बंडा

0
कच्ची शराब के बाद अब एक्सपायरी बीयर का मामला आया, शिवपुरी भी बन सकता है बंडा

कच्ची शराब के बाद अब एक्सपायरी बीयर का मामला आया, शिवपुरी भी बन सकता है बंडा

शराब ठेकेदार के साथ जिम्मेदार विभागों का अनैतिक गठबंधन ले सकता है लोगों की जान

शिवपुरी। जिला मुख्यालय पर एक तरफ जहां कच्ची शराब धड़ल्ले से बेची जा रही है, तो वहीं ग्रामीण क्षेत्रों में एक्सपायरी डेट की बीयर बेचकर शराब ठेकेदार लोगों की जान लेने पर उतारू हो गए हैं। महत्वपूर्ण बात यह है कि इस जानलेवा खेल की पूरी जानकारी आबकारी विभाग सहित अन्य जिम्मेदारों को भी है, लेकिन गांधीजी की दम पर सभी ने अपनी आंखों पर पट्टी बांधकर शिवपुरी जिले में भी सागर के बंडा जैसा मौत का तांडव कराने की तैयारी कर ली है।
ग़ौरतलब है कि मध्यप्रदेश के जिला सागर के बंडा में जहरीली शराब से हुईं थोकबंद मौतों के बाद शिवपुरी जिला प्रदेश में इसलिए चर्चित हुआ क्योंकि महिलाओं ने शराब दुकानों में तोड़फोड़ करके विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। शिवपुरी जिले में चल रहे शराब के विरोध प्रदर्शन को देखकर मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती ने भी महिलाओं की तारीफ की। इतना सब होने तथा विरोध प्रदर्शन में शिवपुरी का नाम प्रदेश ही नहीं देश में चर्चित होने के बाद भी शराब ठेकेदार एवं आबकारी विभाग के अवैध गठबंधन में कोई बदलाव नहीं आया।
शिवपुरी जिले के अमोलपठा में जिस शराब की लाइसेंसी दुकान ओर तोड़फोड़ करने वाले लोगोंपर एफआईआर दर्ज की गई, उसी दुकान से बीते बुधवार को एक युवक को एक्सपायरी डेट की किंगफिशर बीयर थमा दी गई। युवक ने जब दुकान संचालक को बीयर की एक्सपायरी दिखाई तो ठेकेदार व आबकारी की हनक में दुकान संचालक ने बीयर वापस लेने व 200 रुपए वापस करने से साफ इंकार कर दिया। बताते हैं कि एक्सपायरी बीयर भी जानलेवा होती है, लेकिन जिम्मेदार चुप्पी साधे हुए हैं। ज्ञात रहे कि बीते दिनों कच्ची शराब की उस फैक्ट्री को जिम्मेदारों ने भारी मन से तब हटाया जब जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष ने वरिष्ठ अधिकारियों को मय सबूत के शिकायत की थी। कच्ची शराब की इस फैक्ट्री को चलाने के लिए फॉरेस्ट ने अपनी जमीन दे दी। जानलेवा कच्ची शराब का खेल और अब एक्सपायरी डेट की बीयर का मामला सामने आने के बाद शराब ठेकेदार पर आबकारी विभाग क्या कार्यवाही करता है, यह देखना दिलचस्प होगा। क्योंकि अभी तक यह जिम्मेदार विभाग शराब ठेकेदार के दो नम्बर के कामों पर पर्देदारी करता आ रहा है।

कच्ची शराब के बाद अब एक्सपायरी बीयर का मामला आया, शिवपुरी भी बन सकता है बंडा

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *