शिवपुरी में रनिंग ट्रैक वाले नए स्टेडियम ट पोल बच्चों के लिए खतरा, दर्शक दीर्घा में आवारा कुत्ते
पूर्व केबिनेट मंत्री ने दी थी शिवपुरी को सौगात, जिला खेल अधिकारी व केयर टेकर लापरवाह
शिवपुरी। जिला मुख्यालय शिवपुरी में क्रिकेट एवं हॉकी स्टेडियम के अलावा रनिंग ट्रैक सहित शूटिंग का नया स्टेडियम पूर्व केबिनेट मंत्री यशोधरा राजे सिंधिया की सौगात है। स्टेडियम में यूं तो स्टाफ की भरमार है, लेकिन धरातल पर स्थिति बेहद गंभीर है।
रनिंग ट्रैक के बीच के घास वाले ग्राउंड में बच्चों को खेलने के लिए लोहे के पोल लगे हैं। इनमें कुछ पोल टूटकर बड़ा खतरा बन गए हैं। जिसमें जरा सी लापरवाही में कोई भी बच्चा बड़े हादसे का शिकार हो सकता है। वहीं रनिंग ट्रैक की दर्शक दीर्घा में आवारा कुत्तों का कब्जा है। जब लोग इस ट्रैक पर रनिंग करते हैं तो यह कुत्ते कुछ इस तरह भोंकते हैं, मानों वो दर्शकों की तरह खिलाड़ी का मनोबल बढ़ा रहे हों। खेल स्टेडियम की ऐसी हालत के लिए जिला खेल अधिकारी एवं केयर टेकर जिम्मेदार हैं, क्योंकि आवारा कुत्ते आखिर दर्शक दीर्घा तक कैसे पहुंच रहे हैं। वहीं शिवपुरी में आवारा कुत्ते आए दिन लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं, तो नए स्टेडिया में आवारा कुत्तों का जमावड़ा वहां आने वाले खिलाड़ियों के लिए भी खतरा हैं।




















