रसद के बाद अब खनन माफिया भी कोलारस विधानसभा में, 6 हाईवा सहित 7 वाहन पकड़े

0

रसद के बाद अब खनन माफिया भी कोलारस विधानसभा में, 6 हाईवा सहित 7 वाहन पकड़े

जहां भरी थी केंद्रीय मंत्री ने माफियाराज के खिलाफ हुंकार, वहीं हो रहे दो नम्बर के काम

शिवपुरी। रसद माफिया के बाद अब खनन माफिया भी शिवपुरी जिले की कोलारस विधानसभा में ही पकड़ में आए। शुक्रवार को माइनिंग विभाग की टीम ने 6 हाईवा सहित 7 वाहनों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा। महत्वपूर्ण बात यह है कि लोकसभा चुनाव जीतने के बाद ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कोलारस में ही यह हुंकार भरी थी कि मेरे संसदीय क्षेत्र में माफियाराज नहीं चलेगा, लेकिन उनके ही सबसे नजदीकी विधायक के क्षेत्र में राशन माफिया के बाद खनन माफिया भी सक्रिय मिले।
गौरतलब है कि पिछले दिनों कोलारस दौरे पर गए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया से जब स्थानीय लोगों ने शिकायत की थी कि कंट्रोल की दुकानों पर राशन नहीं मिल रहा। मंच से जब सिंधिया ने रसद माफिया पर नकेल कसने के निर्देश दिए तो उनके आदेश पर प्रशासन सक्रिय हुआ तथा कंट्रोल दुकान के सेल्समैनों को जेल भेजने के अलावा एक सेल्समैन का अवैध अतिक्रमण भी तोड़ा गया। इस पूरे घटनाक्रम से तो यह तो तय हो गया कि जनता की पीड़ा सुनने की फुर्सत अधिकारियों को नहीं है, लेकिन जब केंद्रीय मंत्री ने कहा तब रसद माफिया के खिलाफ कार्यवाही की गई।
इसी क्रम में आज शुक्रवार को कोलारस विधानसभा में रेत, गिट्टी एवं मुरम का अवैध परिवहन करते हुए 6 डम्पर-हाईवा एवं एक ट्रेक्टर ट्रॉली को माइनिंग अधिकारी रामदास उइके ने अपनी टीम के साथ पकड़ कर बदरवास l, कोलारस एवं लुकवासा चौकी में सुपुर्दगी में रखवा दिए गए। कोलारस विधानसभा क्षेत्र में ही रसद माफिया एवं खनिज माफिया भी पूरी तरह सक्रिय हैं, तथा स्थानीय प्रशासन मूक दर्शक बनकर इस पूरे खेल को देखने के लिए मजबूर है। यदि केंद्रीय मंत्री मंच से नहीं हड़काते तो रसद माफिया बरसों तक गरीबों का राशन डकारते रहते।

क्षेत्र में चंदू का खेल, विधायक खा रहे कसम:

सूत्रों की मानें तो कोलारस विधानसभा में चंदू का खेल चल रहा है। फिर चाहे गरीबों के राशन को ठिकाने लगाने का मामला हो या फिर सिंध नदी के किनारों पर बने घाटों से ही रहे रेत के अवैध उत्खनन का मामला हो, सभी पर चन्दू का खेल चल रहा है। यहां तक कि नकली गुटखा बनाने का काम भी यहां पर चरम पर चल रहा है। चूंकि पूरा मैनेजमेंट चंदू सम्भाल रहे हैं, इसलिए विधायक चाहे जब खुद की ईमानदारी की कसम खाने से परहेज नहीं करते।

रसद के बाद अब खनन माफिया भी कोलारस विधानसभा में, 6 हाईवा सहित 7 वाहन पकड़े

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *