कोतवाली के बाद अब बैराड़ पुलिस को मिला दीवाली ऑफर, चोरी की 7 बाइक बरामद

जिले में बाइक चोरी के मामले हुए ट्रेस, कोतवाली व बदरवास के बाद बैराड़ में दबोचे बाइक चोर
शिवपुरी। ऐसा लगता है कि शिवपुरी जिले की थाना पुलिस में बाइक चोर पकड़ने का कॉम्पटीशन चल रहा हो। कोतवाली के बाद बदरवास और अब बैराड़ पुलिस ने बाइक चोर दबोचने में सफलता पाई। महत्वपूर्ण बात यह है कि बैराड़ पुलिस ने चोरी की बाइकों के रेट अधिक लगा दिए, क्योंकि कोतवाली पुलिस ने 10 बाइक 7 लाख रुपए बताई, जबकि बैराड़ पुलिस ने 7 बाइक की कीमत 8 लाख रुपए बताई है।
बीते 9 सितंबर को ग्राम नदोरा निवासी सुशील धाकड़ ने एवं 16 अक्टूबर को कल्याण प्रजापति नि. वार्ड 7 बैराड़ ने पॉपिस थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक चोरी हो गईं हैं।
एएसपी आरडी प्रजापति व एसडीओपी पोहरी आनंद राय के मार्गदर्शन मे थाना प्रभारी सुरेश शर्मा ने एक टीम गठित की। बीते 17 अक्टूबर की शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि थाना बैराङ की चोरी गई बाईकों को आरोपीगण ककरई तिराहा के कच्चे रास्ते में शिवपुरी बेचने के लिए जा रहे हैं। टीम द्वारा तुरंत कार्यवाही करते हुए ककरई तिराहा पर चैकिंग लगाई गई थोङी देर बाद दो संदिग्ध व्यक्ति धौरिया तरफ से आते दिखे, जिन्हें पकङा जिसमें एक आरोपी नाबालिग होना पाया। जिनके कब्जे से दो बाइक जब्त की गईं। आरोपी प्रताप उर्फ गूंगा पुत्र लक्ष्मण यादव निवासी ककरई थाना बैराङ एवं बाल अपचारी निवासी खोरा थाना पहाङगढ जिला मुरैना द्वारा अपने मेमो में बताया कि अन्य थाना क्षेत्रों से चोरी की गई 5 अन्य बाईकों को महादेव घाटी के जंगल में छुपा कर रखा है। टीम द्वारा बताए गए स्थान महादेव घाटी के जंगल से भटनावर, विजयपुर, कैलारस, सबलगढ से चोरी गई बाईकों को भी जब्त कर कुल मसरूका कीमती करीबन 8 लाख रुपए का बरामद किया। पकड़े गए बाइक चोरों ने अन्य आरोपियों के नाम भी बताए हैं, जिनकी तलाश में पुलिस जुटी हुई है।
चोरी की यह बाइक की गईं बरामद:
क्रं. गाङी का नाम रजिस्ट्रेशन क्रमांक चेचिस नंबर
1 हीरो स्पलेन्डर MP33ZM8575 MBLHAW478THBJ8834
2 हीरो स्प्लेन्डर MP33MZ9851 MBLHAW121MHL21863
3 अपाचे बिना नंबर MD637DE59L2G02727
4 हीरो स्ट्रीम बिना नंबर BLJAU057SGG08745
5 एक पल्सर बिना नंबर MD2V68BX2RPJ14600
6 अपाचे बिना नंबर MD634BE86S2L30401
7 हीरो स्पलेण्डर बिना नंबर MBLHAW524THO3461
इनकी रही अहम भूमिका :
निरी सुरेश शर्मा , सउनि हरिओम पाण्डेय, सउनि केदार सिंह, प्रआर इकवाल अहमद, गिर्राज मीणा, राहुल सिंह, आर. अतर सिंह रावत, ज्ञान सिंह रावत, रविन्द्र धाकड, संदीप राठौर, वीरेन्द्र धाकङ, धर्मपाल धाकङ, धर्मेन्द्र रावत, चा.आर. मनीष परिहार शामिल हैं।




















