फांसी पर लटकी मिली विवाहिता, मरने से पहले वीडियो बनाकर सास व देवर को बताया दोषी

0
IMG-20261023-WA0002

सुसाइड नोट की जगह अब ली वीडियो ने, पुलिस के लिए पर्याप्त सबूत, केस में बनता मजबूत पक्ष
शिवपुरी। शहर के देहात थाना अंतर्गत लुधावली में बीते गुरुवार को एक नवविवाहिता की लाश उसके घर में फांसी के फंदे पर लटकी मिली। इस मामले में ट्विस्ट तब आया जब उसके मायके वालों ने मृतका का मृत्यु पूर्व बनाया गया वीडियो पुलिस को दिखाया। जिसमें महिला ने अपनी सास एवं देवर को दोषी ठहराया। महत्वपूर्ण बात यह है कि अब सुसाइड नोट की जगह अब वीडियो ने ले ली है, जो पुलिस एवं न्यायालय में महत्वपूर्ण साक्ष्य बनता है।
लुधावली में रहने वाली राधा धाकड़ का एक वर्ष पूर्व सुखबीर धाकड़ के साथ विवाह हुआ था। सुखबीर एक प्राइवेट स्कूल में शिक्षक है। गुरुवार को जब सुखबीर स्कूल गया था, तभी उसकी पत्नी राधा ने अपने घर के कमरे में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। मृतका के पति ने पुलिस को बताया था कि राधा के हाथ में एक निशान था, जिसे देखकर वो कहती थी कि मैं अधिक समय तक जिंदा नहीं रहूंगी। देहात थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया था।
वीडियो से सामने आए मामले के कसूरवार:
मृतका राधा ने फांसी लगाने से पूर्व अपने मोबाइल से एक वीडियो बनाया था, जिसमें उसने अपनी मौत के लिए सास एवं देवर को जिम्मेदार ठहराया। वीडियो में वो कह रही थी कि सास व देवर ने उसका जीना मुश्किल कर दिया है। देहात थाना टीआई विकास यादव का कहना है कि नवविवाहिता का मामला है, इसलिए इसकी जांच सीएसपी शिवपुरी करेंगे। जो वीडियो सामने आया है, उसके आधार पर प्रकरण दर्ज किया जाएगा।
नारी तेरे कितने रूप: कहीं दोषी तो कहीं मजबूर
शिवपुरी में पिछले कुछ दिनों में जो चर्चित मामले सामने आए, उनके केंद्र में महिला रही। भदैया कुंड के पास महिला को दूसरे पुरुष के साथ पकड़ा तो गुस्सा होकर पिटाई कर दी, तो उसे जेल भेज दिया गया। फिजिकल पर एक महिला दरवाजा खुलवाने का प्रयास करते हुए कह रही थी कि मेरा पति एक अन्य महिला के साथ कमरे के अंदर है। इसी बीच बिचि मोहनगढ का धर्मवीर गुर्जर अपने तीन बच्चों को लेकर पुलिस अधिकारियों के चक्कर लगा रहा है कि मेरी पत्नी अपने प्रेमी संग भाग गई। अब लुधावली में मजबूर राधा ने अपनी जान ही दे दी।

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *