जिसकी दम पर बनी मध्यप्रदेश में भाजपा की सरकार, वो ही धरने पर बैठने को हुए मजबूर

0
IMG-20261012-WA0002

बुधनी के कोसमी में आदिवासियों के आशियाने तोड़ने से गुस्साए शिवराज चौहान बैठे धरने पर
शिवपुरी। मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव में सभी एग्जिट पोल को ध्वस्त करके भाजपा की सरकार बनाने वाले शिवराज सिंह चौहान ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना दे दिया। गरीब आदिवासियों के आशियाने तोड़े जाने से गुस्साए शिवराज मामा का कहना है कि वे इस संबंध में मुख्यमंत्री से चर्चा करेंगे। महत्वपूर्ण बात यह है कि भाजपा की सरकार में केंद्रीय मंत्री को धरना देना पड़ रहा है, कहीं यह भाजपा के अंदर चल रही खींचतान का आगाज तो नहीं है..! क्योंकि शिवराज सिंह चौहान कह रहे हैं कि इनके वोट से ही मोहन सरकार बनी है।
मध्यप्रदेश में सरकार बनाने के बाद भी पर्ची से मुख्यमंत्री बने डॉ. मोहन यादव पहले से ही शिवराज के निशाने पर थे, लेकिन अब उन्हें मुद्दा भी मिल गया। बुधनी विधानसभा के ग्राम कोसमी में वन विभाग द्वारा बरसों से निवासरत आदिवासी परिवारों के आशियाने तोड़ने के साथ ही उनका अनाज भी बर्बाद करके उनके कुओं को भी बंद कर दिया। जबकि शिवराज सिंह चौहान ने सरकार के मुखिया से पहले ही कहा था कि इन गरीब परिवारों को मत उजाड़ना। बावजूद इसके उनकी फरियाद को दरकिनार करके गरीब आदिवासियों के आशियाने व रोजगार उजाड़ दिया गया।
भाजपा में पहले से गुटबाजी के चर्चे:
मध्यप्रदेश में पिछला विधानसभा चुनाव जीतने के बाद जब यह तय माना जा रहा था कि शिवराज सिंह चौहान की लाडली योजना के सफल होने की वजह से उनके ही सीएम बनने के पूरे चांस थे। इस बीच दिल्ली से आई पर्ची ने जब डॉ. मोहन यादव का नाम फाइनल किया तो प्रदेश की भाजपा में दो गुट बन गए, तथा शिवराज भी मन मसोस के रह गए। पिछले दिनों शिवराज सिंह चौहान द्वारा इस्तीफा देने की चर्चा भी सरगर्म रही थी, लेकिन इस बार उनके विधानसभा क्षेत्र में झोपड़ियां तोड़कर मुखर विरोध का मौका मिल गया।
केंद्र में दिल्ली से हलचल, प्रदेश में भी हुई शुरू:
मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन के चलते केंद्र सरकार में हलचल मची हुई है। अब जबकि पूर्व सीएम ने अपनी ही सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया, तो प्रदेश में भाजपा के चल रही गुटबाजी फिर उभर कर सामने आ गई।

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *