ऋषिपंचमी पर माँ के साथ पूजा करने गया 14 वर्षीय सौरभ सिंध नदी में डूबा, तलाश जारी

0
षिपंचमी पर माँ के साथ पूजा करने गया 14 वर्षीय सौरभ सिंध नदी में डूबा, तलाश जारी

ऋषिपंचमी पर माँ के साथ पूजा करने गया 14 वर्षीय सौरभ सिंध नदी में डूबा, तलाश जारी

हाइवे पर फिर 5 गायों की कुचलने से मौत, 50 लाख की चोरी पतारसी के लिए सौंपा ज्ञापन

शिवपुरी की प्रमुख खबरें::
सिंध नदी में एसडीआरएफ ढूंढ रही सौरभ को:
शिवपुरी जिले के इंदार थाना क्षेत्र के ग्राम बिजरौनी में रहने वाला 14 वर्षीय सौरभ कुशवाह मंगलवार को ऋषिपंचमी के अवसर पर अपनी मां के साथ सिंध नदी किनारे पूजा करने गया था। दोपहर 12 बजे जब सौरभ सिंध नदी में नहाने के लिए गया, तो काफी देर बाद भी बाहर नहीं आया। जब उसकी तलाश शुरू की तो उसका कहीं पता नहीं चला। सूचना मिलने पर एसडीआरएफ की टीम ने मौके पर पहुंचकर सौरभ की तलाश शुरू कर दी है। देर शाम तक सौरभ का कुछ पता नहीं चल पाया। बताते हैं कि गर्मी के मौसम में सिंध नदी के किनारे से रेत का अवैध उत्खनन करने वाले रेत माफिया ने कई जगह गहरे गड्ढे कर दिए है, जिसके चलते पानी भरने के बाद यह अंदाजा नहीं होता कि कहां पर कितनी गहराई है। संभवतः सौरभ भी ऐसे ही किसी गहरे गड्ढे में फंस कर रह गया।

हाइवे पर फिर गई 5 गायों की जान:

आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर कोलारस विकासखंड में देहरदा तिराहे के पास एवं समेला में सड़क पर बैठी गायों को किसी तेज रफ्तार भारी वाहन ने रौंद दिया। जिसमें 5 गायों की मौत हो गई, जबकि 2 की हालत बेहद गंभीर है। ज्ञात रहे कि जिले में करोड़ों रुपए की राशि खर्च करके गौशालाएं बनाई गई हैं, बावजूद इसके हाइवे पर गौवंश वाहनों के कुचले जाने से दम तोड़ रहा है। इतना ही नहीं, हाइवे से गौवंश को हटाया जाकर उन्हें गौशाला में पहुंचाये जाने के कई आदेश प्रशासन की ओर से जारी किए जा चुके हैं, लेकिन अभी तक उन पर भी कोई अमल नहीं हो सका, जिसके चलते गौवंश अभी भी बेमौत मारा जा रहा है।

50 लाख की चोरी का पता लगाए पुलिस:

बीते 28 एवं 29 अगस्त की दरमियानी रात को संजय कॉलोनी फिजिकल क्षेत्र में रहने वाले ठेकेदार मातादीन चौधरी के सूने घर से चोरों ने 50 लाख की चोरी कर ली थी। इस मामले में पुलिस की कार्यवाही महज एफआईआर तक सिमट कर रह गई। अग्रवाल समाज के पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवार ने मंगलवार को एडिशनल एसपी आरडी प्रजापति को ज्ञापन सौंपकर चोरी का जल्द से जल्द पता लगाने की मांग की है। एएसपी ने चोरी का जल्दी ही पता लगाए जाने का आश्वासन दिया है

षिपंचमी पर माँ के साथ पूजा करने गया 14 वर्षीय सौरभ सिंध नदी में डूबा, तलाश जारी

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *