फॉरेस्ट की कमान बदलते ही रेत का अवैध परिवहन करने वाले वाहनों की धरपकड़ हुई शुरू

एक डंपर एवं 6 ट्रैक्टर ट्रॉली को जब्त कर फॉरेस्ट चौकी में रखवाया, अवैध खनन माफिया में खौफ
शिवपुरी। जिले के सतनबाडा क्षेत्र में अभी तक रेत का अवैध उत्खनन एवं परिवहन फॉरेस्ट को नजर नहीं आ रहा था, लेकिन कोर्ट के रास्ते वापस आए रेंजर माधव सिंह सिकरवार ने जब पुनः प्रभार संभाला तो फिर धरपकड़ शुरू हो गई। अभी तक रेत एवं पत्थर का अवैध परिवहन करते 1 डंपर एवं 6 ट्रैक्टर ट्रॉलियां जब्त कर वन चौकी में खड़ी करवा दी गई।
वन परिक्षेत्र सतनबाड़ा की बीट करईवारा वन क्षेत्र में अवैध जुताई करते हुए एक लाल रंग का महिंद्रा 265 DI ट्रैक्टर मय कल्टीवेटर को वैधानिक कार्यवाही कर जप्त किया गया। इसी क्रम में सतनबाड़ा वन परिक्षेत्र की बीट सकलपुर में वनभूमि में वनोपज (पत्थर बोल्डर) का अवैध रूप से परिवहन करते हुए एक लाल रंग का महिंद्रा 575 DI ट्रैक्टर मय ट्रॉली को वैधानिक कार्यवाही करते हुए जप्त किया गया।
उक्त कार्यवाही में लक्ष्मी कुमार यादव, मनीष उपाध्याय, गिरीश कांकर, रामेश्वर धाकड़, पप्पू सोनी, विजय कुशवाह (वाहन चालक) की महत्वपूर्ण भूमिका रही।




















