बस ऑपरेटरों ने सौंपा ज्ञापन: ई रिक्शा व ऑटो भर रहे सवारियां, सड़क हादसे का हो रहे शिकार

0
1001549728


पूरनखेड़ी टोल नाके के पास भिड़ी कार व ट्रक, पोहरी में वृद्धा पर सियाका हमला, शहर में चोरी का प्रयास
शिवपुरी। शिवपुरी के बस ऑपरेटरों ने गुरुवार को एसपी आफिस पहुंचकर अपनी समस्याओं का ज्ञापन सौंपा। बस ऑपरेटरों ने ई रिक्शा व ऑटो में ढोई जा रही सवारियों पर अंकुश लगाने की मांग की। वहीं कोलारस के पूरनखेड़ी टोल के पास बीती रात एक कार व ट्रक की भिड़ंत में 3 युवक गम्भीर घायल हो गए। पोहरी के मोहनपुर परिच्छ में खेत की रखवाली कर रही वृद्धा पर सियार ने हमला कर दिया। वहीं शिवपुरी शहर में लाहोटी कॉम्प्लेक्स में एक रेडीमेड की दुकान में शटर तोड़ने का प्रयास किया गया।
शिवपुरी के बस ऑपरेटर मुकेश चौहान सहित अन्य बस मालिकों ने एसपी आफिस में ज्ञापन दिया कि बसों के बराबर से ही ई रिक्शा एवं ऑटो वाले सवारियां भरकर ले जाते हैं। ओवरलोड सवारियां भरकर दौड़ रहे ऑटो एवं ई रिक्शा आए दिन दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। जिसमें सवारियों की जान भी जा रही है। बस ऑपरेटरों का कहना है कि हमने इस समस्या को दूर करने के लिए पहले भी ज्ञापन दिया, लेकिन कोई कार्यवाही नहीं हुई। बस ऑपरेटरों की यह मांग तो ठीक है, लेकिन अधिकांश यात्री बसों में भी एयर कंडीशनर से लेकर बदहाल सीटों की समस्या से यात्रियों को परेशानी हो रही है, उस तरफ भी उन्हें ध्यान देना चाहिए।
भदैया कुंड देखकर लौटते समय हुए घायल:
गुना से शिवपुरी के प्राचीन पर्यटन स्थल भदैया कुंड देखने आए युवकों की कार में रात को लौटते समय पूरनखेड़ी के पास निर्माणाधीन पुल के पास वन-वे रोड पर सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में कार सवार शिवम ओझा (18), मन्नू (25) एवं नितिन (26) गम्भीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया।
सियार से भिड़ी वृद्धा:
पोहरी में ग्राम मोहनपुर में खेत की रखवाली कर रही 70 वर्षीय वृद्धा दुस्सा बाई पर रात में सोते समय एक सियार ने हमला कर दिया। वृद्धा ने सियार से भिड़ंत की तो वो भाग गया। इस हमले में वृद्धा के दोनों हाथ एवं सिर में गहरे जख्म आए है।
चोरी के लिए शटर तोड़ने का प्रयास:
शिवपुरी शहर में कोतवाली थाना क्षेत्र में लाहोटी कॉम्प्लेक्स के अंदर स्थित अनुज जैन की रेडीमेड की दुकान का शटर तोड़ने का प्रयास चोरों ने किया। ताले व शटर न टूट पाने की वजह से दुकान में चोरी नहीं हो पाई।

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *