स्वतंत्रता दिवस की सौगात: माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी में एमटी- 4 ने दिया दो शावकों को जन्म

मार्च 2025 में जिस मादा टाइगर को सीएम ने छोड़ा था, अप्रैल के आया था तांडव, सबसे कम समय में दिया शावकों को जन्म
शिवपुरी। स्वतंत्रता दिवस 15 को शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व से दो शावकों के होने की खुशखबरी आई। महत्वपूर्ण बात यह है कि मादा और नर टाइगर के संपर्क में आने के बाद शावकों के जन्म देने की यह सबसे तेज प्रक्रिया रही, ऐसा देश के पहले कभी न होने का दावा भी किया गया है।
गौरतलब है कि माधव टाइगर रिजर्व में अभी तक 6 टाइगर लाए जा चुके हैं। जिसमें 2 नर एवं 4 मादा हैं, लेकिन इनमें से एक मादा टाइगर रिकॉर्ड के लापता है। जबकि मादा टाइगर एमटी – 3 ने पूर्व के ही दो शावकों को जन्म दिया था, वो टाइगर अब वयस्क हो चुके हैं। माधव टाइगर रिजर्व के रेंजर वृंदावन यादव ने बताया कि मार्च 2025 में प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा एमटी 4 को माधव टाइगर रिजर्व में सेलिंग क्लब की तरफ छोड़ा गया था। उसके बाद अप्रैल में एमटी – 5 यानि नर टाइगर तांडव को भी एमटी – 4 के पास छोड़ा था। संभवतः दिसंबर में मादा टाइगर ने गर्भवती होकर 2 शावकों को जन्म दिया है। इसके लिए रेंजर वृंदावन यादव को बीते 26 जुलाई को सीएम ने सम्मानित भी किया है।
एमटी-6 को वापस भेजा::
माधव टाइगर रिजर्व में लाई गई मादा टाइगर एमटी-6 को वापस कर दिया गया है। क्योंकि उक्त मादा टाइगर ने आते ही आसपास के गांव में आमद दर्ज करा दी थी। दो बार रेस्क्यू करने के बाद भी जब वो आबादी की तरफ जाने से नहीं रुकी, तो पहले उसे बाड़े में बंद किया, तथा बाद में उसे बांधवगण ही वापस भेज दिया। अब माधव टाइगर रिजर्व में 8 टाइगर हैं।





















