शिवपुरी पुलिस को मिली बड़ी सफलता: 32 बोर के 8 पिस्टल,10 कारतूस सहित आरोपी दबोचा

हथियारों का जखीरा लेकर बड़वानी से दतिया ले जाते समय नींद लगी, पहुंचा श्योपुर, वापसी में शिवपुरी पुलिस ने दबोच लिया
शिवपुरी। पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में शिवपुरी पुलिस को बड़ी सफलता के रूप में हथियारों का जखीरा मिला। महत्वपूर्ण बात यह है कि हथियारों का सप्लायर बड़वानी से हथियार लेकर दतिया जा रहा था,।लेकिन नींद लगने की वजह से वो श्योपुर पहुंच गया, तथा शिवपुरी में पूस के हत्थे चढ़ गया। हथियार के सप्लायर के कब्जे से पुलिस ने 32 बोर के 8 देशी पिस्टल एवं 10 जिंदा राउंड जब्त किए, जिसकी बाज़ारू कीमत साढ़े 3 लाख रुपए बताई जा रही है।
पुलिस अधीक्षक शिवपुरी यांगचेन डोलकर भूटिया के निर्देशन में, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरडी प्रजापति, एसडीओपी पोहरी आनंद राय एवं एसडीओपी पिछोर प्रमोद कुमार शाक्य के मार्गदर्शन में थाना सिरसौद व चौकी हिम्मतपुर द्वारा अवैध हथियारों के विरुद्ध संयुक्त कार्यवाही करते हुये 08 पिस्टल एवं 10 जिंदा राउण्ड के साथ आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की है।
इलाका भ्रमण के दौरान थाना प्रभारी सिरसौद उनि धर्मेन्द्र गुर्जर को विश्वनीय मुखविर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर शिवपुरी तरफ जाएगा। थाना सिरसौद व हिम्मतपुर चौकी की टीमें बनाकर शिवपुरी श्योपुर रोड पर गस्त कर चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति खोरघार की पुलिया पर एक नीले रंग का बैग लिए बैठा दिखा जो अपने बैग पर वार-वार हाथ रखकर इधर-ऊधर देख रहा था। संदेह होने से उक्त व्यक्ति को घेरकर पकडा गया। व्यक्ति के बैग को चेक किया जिसमे देशी 8 नग पिस्टल 32 वोर की एवं 32 वोर के 10 जिन्दा राऊण्ड कीमती करीव 3,50000 रुपए के मिले। उक्त अवैध हथियारों को आरोपी अंशुल (20) पुत्र हरपाल सिंह अहिरवार निवासी ग्राम छता थाना बडोनी हॉल सिदार्थ कालौनी बार्ड क्रमांक 36 थाना सिविल लाईन जिला दतिया के कब्जे से जब्त किया। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि मैं अवैध हथियार सेंधवा जिला बडबानी से लेकर आया था, हथियार लेकर दतिया जा रहा था, परंतु मेरी आंख लग गई और मैं श्योपुर पहुंच गया। श्योपुर से शिवपुरी आते समय आरोपी को थाना सिरसौद एवं चौकी हिम्मतपुर पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर आवैध हथियार जब्त किए गए।
इनकी रही सराहनीय भूमिका:
उक्त कार्यवाही में उनि. धर्मेन्द्र सिंह गुर्जर थाना प्रभारी सिरसौद, उनि रामानंद पचौरी चौकी प्रभारी हिम्म्तपुर ,उनि. जगदीश भिलाला, प्रआर सत्यवीर सिंह जादौन, बलवंत पाल, रविंद्र सिनोरिया, बृजेन्द्र गुर्जर , आर.मुकेश परमार, रमेश सिंह एवं चोकी हिम्म्तपुर के प्रआऱ.अरविंद कुमार मांझी , आऱ.अंकित सिंह, रामअवतार सिंह, बलबीर सिंह, चालक मनीष गोस्वामी की अहम भूमिका रही।





















