सेल्फ लगाते ही बाइक में भड़की आग, शाम को वृष की तो सुबह वृद्धा की ट्रेन से कटकर हुई मौत

0

सेल्फ लगाते ही बाइक में भड़की आग, शाम को वृष की तो सुबह वृद्धा की ट्रेन से कटकर हुई मौत

शिवपुरी जिले की पिछले 24 घंटों में हुईं प्रमुख घटनाएं: ट्रेन हादसे में 5 भैंसों की भी गई जान

शिवपुरी। शहर के फिजिकल थाना क्षेत्र स्थित मीट मार्केट में रविवार की सुबह एक बाइक को सेल्फ से स्टार्ट करते ही आग भड़क गई। लपटें इतनी तेज थीं कि फायर ब्रिगेड की मदद से आग बुझाई। उधर लुकवाश चौकी अंतर्गत बीती शाम को एक वृद्ध की ट्रेन से कटकर मौत हो गई, तो वहीं रविवार की सुबह एक वृद्धा की जान भी ट्रेन की चपेट में आने से चली गई। ट्रेन हादसे में 5 भैंसों की भी मौत हुई है।

मीट मार्केट में मचा हड़कंप:

आज सुबह शांतिनगर कॉलोनी में रहने वाला राजकुमार मांझी मीट मार्केट में खरीदारी करने आया। जब उसने वापस जाने के लिए जैसे ही अपनी बाइक का सेल्फ बटन दबाया तो एक तेज चिंगारी के साथ बाइक में आग भड़क गई। एकाएक आग की लपटें तेज हो जाने से मीट मार्केट में हड़कंप मच गया। आग बुझाने के लिए जब सभी प्रयास बिफल हो गए, तथा लपटें तेज होने लगीं तो दमकल की मदद से आग बुझाई जा सकी।

भैंसों के साथ रेलवे ट्रैक पार करने में गई जान:

शनिवार की शाम लुकवासा चौकी अंतर्गत ग्राम कुल्हाड़ी के पास अपनी 5 भैंसों को लेकर जब पहलवान सिंह रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी बीना पेसेंजर आ गई। अपनी भैंसों को बचाने के प्रयास में पहलवान सिंह ट्रेन की चपेट में आ गए, जिससे उनकी भी मौत हो गई, जबकि 5 भैंस भी ट्रेन की चपेट में आकर मृत हो गई। पहलवान सिंह के परिजनों ने उनके शव का पीएम नहीं करवाया।

रात से लापता वृद्धा की रेलवे ट्रैक पर मिली लाश:

लुकवासा चौकी अंतर्गत रहने वाली 70 वर्षीय मनकाे पत्नी बाबूलाल सेन, बीते शनिवार की रात अपने घर से कहीं चली गईं। परिजन जब उनकी तलाश कर रहे थे तो उनकी लाश रेलवे ट्रैक पर पड़ी मिली। वृद्धा आज सुबह मालगाड़ी की चपेट में आकर दुनिया छोड़ गई। बताते हैं कि मृतका मानसिक रूप से कमजोर थी, तथा इससे पहले भी वो घर छोड़कर चली गई थी, लेकिन इस बार वो घर वापस नहीं आ सकी।

सेल्फ लगाते ही बाइक में भड़की आग, शाम को वृष की तो सुबह वृद्धा की ट्रेन से कटकर हुई मौत

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *