टेकरी व प्रगति बाजार में दुकानों के सामने यदि रखा सामान या लगी दुकान तो होगी एफआईआर

टेकरी व प्रगति बाजार में दुकानों के सामने यदि रखा सामान या लगी दुकान तो होगी एफआईआर
ट्रैफिक पुलिस ने नगरपालिका के मदाखलत अमले के साथ बाजार में जाकर दी चेतावनी दी
शिवपुरी। दीपावली पर्व पर खरीदारी करने आने वाले लोगों को किसी तरह की कोई परेशानी न हो, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस ने मदाखलत अमले के साथ बाजार में जाकर चेतावनी दी। यदि बाजार में दुकानों का सामान बाहर सड़क पर रखा मिला या फिर कोई दूसरी दुकान खोली गई तो फिर सामान जब्त करने के साथ ही एफआईआर दर्ज की जाएगी।
दीपावली त्यौहार को देखते हुए यातायात पुलिस एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम द्वारा सोमवार को कोर्ट रोड, गांधी चौक, सर्राफा एवं प्रगति बाजार में दुकानों के आगे किए गए अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया, जिससे आवागमन सुलभ हो पाया।
त्योहारों पर बाजार में अत्यधिक भीड़ होती हैं, अगर दुकानों के आगे अस्थाई अतिक्रमण रहता है तो जाम की स्थिति निर्मित होती है। सभी दुकानदारों को निर्देशित किया गया है कि वह अपनी दुकान के आगे किसी प्रकार का अतिक्रमण न करें। सराफा बाजार में दो दुकानदारों पर चालानी कार्रवाई भी की गई है।
धनतेरस एवं दीपावली वाले दिन आम जनता की सुविधा को देखते हुए यातायात पुलिस द्वारा दो पार्किंग स्थल चिन्हित किए हैं।
1.पोलो ग्राउंड
2.पुराना आरटीओ ऑफिस
3.कस्टम गेट
यातायात पुलिस शिवपुरी आम जनता से अपील करती है कि वह अपने वाहनों को पोलोग्राउंड एवं पुराना आरटीओ ऑफिस एवं कस्टम गेट पर ही पार्क करें।
जिससे यातायात सुगम हो सके एवं आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। यातायात पुलिस द्वारा धनतेरस एवं दीपावली वाले दिन के लिए डायवर्सन प्लान तैयार किया गया है। जिसमें तीन जगह से ट्रैफिक को डायवर्ट किया जाएगा
1. लक्ष्मी निवास
2. पुराना बस स्टैंड
3. कस्टम गेट




















