कोतवाली पुलिस को मिला दीवाली गिफ्ट ऑफर: ढूंढ रहे थे चोरी गई एक बाइक, मिलीं 10 बाइक

कोतवाली पुलिस को मिला दीवाली गिफ्ट ऑफर: ढूंढ रहे थे चोरी गई एक बाइक, मिलीं 10 बाइक
रेलवे स्टेशन रोड पर एक बंद गोदाम में रखीं थीं चोरी की 7 लाख रुपए कीमत की बाइकें
शिवपुरी। न्यू पुलिस लाइन के पास रेलवे स्टेशन रोड से बीते 12 अक्टूबर की रात चोरों ने एक घर में रखी बाइक चोरी कर ली थी। जिसकी रिपोर्ट होने के बाद कोतवाली पुलिस जब ग्वालियर बायपास नाके पर संदिग्धों को पकड़ने पहुंची तो इन चोरों ने जो कुछ बताया, वो पुलिस के लिए दीवाली गिफ्ट ऑफर से कम नहीं था। एक बाइक ढूंढ रही कोतवाली पुलिस को चोरी की 10 बाइक मिलीं, जिनकी कीमत 7 लाख रुपए है।
बीते 13 अक्टूबर को फरियादी भूरा पुत्र महाराज सिंह रावत नि. न्यू पुलिस लाइन रेल्वे स्टेशन रोड शिवपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि चोर मेरे घर के अन्दर घुसकर अपाचे बाइक क्रमांक MP 33- ZB-1154 चोरी कर ले गए। कोतवाली टीआई रोहित दुबे जरिए मुखबिर सूचना मिली कि तीन व्यक्ति अपाचे बाइक से पुराने टोल टैक्स ग्वालियर वायपास रोड के पास खड़े हैं। पुलिस टीम ने मौके पर जाकर देखा तो पुराने टोल के पास तीन व्यक्ति एक अपाचे पर बैठे दिखे जो कही जाने की फिराक मे लग रहे थे। पुलिस ने उन्हें पकड़कर जब उनके नाम पूछे तो पहले व्यक्ति ने अपना नाम प्रिंस अग्रवाल पुत्र ब्रजेश कुमार अग्रवाल निवासी विवेकानंद चौराहा मगरौनी थाना नरवर, दूसरे ने अनवर पुत्र मजबूता खान नि. तलैया मौहल्ला पुरानी शिवपुरी, तीसरे ने निजाम शाह पुत्र ख्वाजू शाह नि. बस स्टेण्ड तलैया मौहल्ला निजामपुर मगरौनी थाना नरवर शिवपुरी का होना बताया। तीनो लोगो से अपाचे बाइक के सम्बंध में पूछताछ की गई तो तीनो ने स्वीकार किया कि उसे उन्होंने रेलवे स्टेशन रोड से रात 2 बजे चोरी किया था।
पूछताछ में मिला गिफ्ट हैम्पर:
पकड़े गए आरोपीगण ने पूछताछ के दौरान पुलिस को बताया कि उनके द्वारा कुल 10 बाइक अलग- अलग जगह से चोरी करना बताई गई। उनकी निशानदेही पर रेल्वे स्टेशन रोड पर बने शारदा साल्वेट के प्लांट जो कि काफी समय से बंद पडा हुआ, से चोरी गई 8 बाइक बरामद की गई। आरोपीगण से कुल 10 बाइक कीमती 700000रु. की जब्त की गई।
इनकी रही सराहनीय भूमिकाः
इस कार्यवाही में निरीक्षक रोहित दुबे, उनि. सुमित शर्मा, प्र.आर. अजेन्द्र सिह परिहार, गजेन्द्र परिहार, दिनेश कुमार, महाराज सिह, नरेश दुबे, आर. राहुल कुमार, आर. चालक शरद यादव की विशेष भूमिका रही।




















