आज से शुरू होगा माधव टाइगर रिजर्व व कूनो में सैलानियों का भ्रमण, दिख सकते हैं नए मेहमान

0
IMG-20260930-WA0001

सैलानियों को घुमाने के लिए प्रबंधन की 4 सफारी, समय सुबह 6 से 11:30- शाम 3 से 6 बजे तक
शिवपुरी। बरसात के मौसम में बंद रहे माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी एवं कूनो अभ्यारण्य श्योपुर 1 अक्टूबर से फिर सैलानियों के लिए खुलने जा रहा है। इसके लिए प्रबंधन ने भी अपनी पूरी तैयारी कर ली है। महत्वपूर्ण बात यह है कि माधव टाइगर रिजर्व में जाने वाले सैलानियों को टाइगर के नए मेहमान भी नजर आ सकते हैं, तो वहीं कूनो में भी हर साईज़ के चीते भी दिखने की उम्मीद है।
शिवपुरी के माधव टाइगर रिजर्व में 9 टाइगर प्रबंधन के दस्तावेजों में दर्ज हैं, जबकि दो नए शावकों की चर्चा भी सरगर्म है। सैलानियों के लिए माधव टाइगर रिजर्व घूमने के लिए 2 गेट सेलिंग क्लब एवं भरकुली के प्रवेश द्वार हैं। सैलानियों को घुमाने के लिए माधव टाइगर रिजर्व में 4 सफारी मौजूद हैं, जो जंगल का 20 प्रतिशत क्षेत्र घुमा कर लाएंगी। इस रूट पर ही सैलानियों को टाइगर कहीं नजर आ जाए, तो यह उनकी किस्मत है। माधव टाइगर रिजर्व घूमने के लिए सुबह 6 बजे से 11:30 बजे तक तथा अपरान्ह 3 बजे से शाम 6 बजे तक सैलानियों को घुमाने ले जाया जाएगा। जिन सैलानियों के पास अपनी गाड़ियां हैं, वो उससे भी जंगल भ्रमण कर सकते हैं।
गौरतलब है कि जब तक शिवपुरी का नेशनल पार्क था, तथा उसमें टाइगर नहीं लाए गए थे, तब तक देश का यही एकमात्र नेशनल पार्क ऐसा था जो पूरे 12 महीने खुला रहता था। जबसे इसमें टाइगर लाए गए तथा इसका नामकरण माधव टाइगर रिजर्व के नाम पर हुआ है, यह भी देश के दूसरे पार्कों की तरह बरसात के मौसम में बंद होकर 1 अक्टूबर से खुलना शुरू हो गया।
बोले पार्क डीएफओ: सैलानियों का इंतजार
गुरुवार 1 अक्टूबर से माधव टाइगर रिजर्व सैलानियों लिए खुलने जा रहा है। हमारी 4 सफारी हैं, तथा सैलानी अपने वाहन से भी जंगल घूमने जा सकते हैं। अभी 9 टाइगर हैं, उम्मीद करते हैं कि सैलानियों को नए मेहमान नजर आएं।
हरिओम, डीएफओ माधव टाइगर रिजर्व शिवपुरी

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *