शराब दुकानों पर तोड़फोड़ में हुए नुकसान कच्ची शराब पर छापामारी से काफी हद तक भरपाई

0
IMG-20260926-WA0020

153 दुकानों पर मॉनिटरिंग के लिए 13 लोगों का स्टाफ अपर्याप्त, 8 होमगार्ड सैनिक किराए पर
शिवपुरी। लाइसेंसी शराब दुकानों में तोड़फोड़ से भले ही कुछ शराब ठेकेदारों को नुकसान हुआ, लेकिन उसके बाद कच्ची शराब के जो जखीरे पकड़े जा रहे हैं, उससे काफी हद तक भरपाई भी होने की उम्मीद है। बीती रात दिनारा थाना पुलिस ने ग्राम उटवाहा के पास कच्ची शराब के ठिकाने पर छापामारी करके 180 लीटर कच्ची शराब सहित दो आरोपी गजेन्द्र उर्फ कलुआ पुत्र रामा परिहार नि. ग्राम उटवाहा एवं विकास उर्फ विक्की पुत्र बिनोद परिहार नि. ग्राम चंदावरा थाना दिनारा
सहित अन्य सामग्री जब्त की।
शिवपुरी जिले में 153 लाइसेंसी शराब की दुकानें हैं, जिनकी मॉनिटरिंग के लिए 13 लोगों का स्टाफ है। आबकारी विभाग ने 8 होमगार्ड सैनिक भी ले रखे हैं, जिनका खर्चा विभाग दे रहा है। शराब ठेकेदारों में कॉम्पटीशन के बीच कुछ इलाकों में कच्ची शराब की अवैध फैक्ट्री संचालित करने से जिले में स्थिति संवेदनशील बनती जा रही थी। इस बीच अमोला से शुरू हुई शराब विरोधी आवाज के दौरान महिलाओं ने कुछ दुकानों पर तोड़फोड़ करने के साथ ही कच्ची शराब के ठिकाने पर भी धाबा बोला। इन घटनाओं ने शिवपुरी को मध्यप्रदेश सहित देश में चर्चित कर दिया था।
इन घटनाओं के बाद पुलिस का आबकारी विभाग को ईमानदार समर्थन मिला तो जिले भर में संचालित कच्ची शराब बनाने की हाथ भट्ठियों को तहस नहस कर दिया गया। शिवपुरी मुख्यालय पर फॉरेस्ट के संरक्षण में संचालित कच्ची शराब की बड़ी फैक्ट्री भी नष्ट कर दी गई। चूंकि शिवपुरी एसपी को अपना डीआईजी के प्रमोशन तक का समय गुजारना है तथा एडिशनल एसपी भी स्टेट फॉरवर्ड हैं, इसलिए अवैध शराब के खिलाफ तेजी से कार्यवाही की जा रही है।
ऐसे होगी नुकसान की भरपाई:
जब भी किसी क्षेत्र में कच्ची शराब की दुकानें चलती हैं, तो वहां की लाइसेंसी शराब दुकानों पर खपत कम हो जाती है, क्योंकि उस एरिया ने नशेड़ियों को सस्ती लेकिन अमानक शराब मिल जाती थी। अब जबकि कच्ची के ठिकाने बंद हो गए तो राजी नहीं गैर राजी लाइसेंसी दुकान से ही शराब खरीदी जाएगी, जिससे ठेकेदार को होने वाले नुकसान में कमी आएगी।
नियमों की अनदेखी पर भी हो कार्यवाही:
आबकारी के गजट नोटिफिकेशन में हाइवे से शराब दुकान की दूरी 220 मीटर होनी चाहिए। इस नियम को ताक पर रखकर एबी रोड पर सुभाषपुरा, धौलागढ़, ककरवाया, श्यामपुर डोंगर, सेसई एवं पड़ौरा चौराहे पर हाइवे के किनारे ही दुकानें संचालित हो रही हैं। इस संबंध में जिला अभिभाषक संघ के अध्यक्ष एडवोकेट विजय तिवारी ने आबकारी आयुक्त को नोटिस सहित शिकायत भी भेजी है।

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *