बंधक बनाकर गाड़ी में ले जाने का बनाया वीडियो, हुई FIR तो वीडियो बनाने वाले को पीटा

0
बंधक बनाकर गाड़ी में ले जाने का बनाया वीडियो, हुई FIR तो वीडियो बनाने वाले को पीटा

बंधक बनाकर गाड़ी में ले जाने का बनाया वीडियो, हुई FIR तो वीडियो बनाने वाले को पीटा

सुरवाया में सिंध नदी में डूबे किशोर का मिला शव, ट्रक से सीमेंट की बोरी उतार रहे मजदूर की करंट से हुई मौत

शिवपुरी। शहर के कोतवाली अंतर्गत शक्तिपुरम खुड़ा में रविवार की रात तीन लोगों ने एक युवक की जमकर मारपीट कर दी। उसे बचाने आए तीन दोस्तों को भी उक्त लोगों ने पीटा। यह पूरा मामला एक वीडियो बनाए जाने की वजह से हुआ।
दरअसल बीते 13 सितंबर को शक्तिपुरम खुड़ा में रहने वाले अशोक धाकड़ ने अपनी पत्नी, बेटों, बहू व अन्य के खिलाफ पुलिस में शिकायत की थी कि उक्त लोग मुझे बंधक बनाकर गाड़ी में डालकर सुभाषपुरा ले गए तथा मारपीट की। अशोक को बंधक बनाकर गाड़ी में डालकर ले जाने का वीडियो बादल धाकड़ ने बना लिया था, जिसे देखने के बाद पुलिस ने 18 सितंबर को अशोक की शिकायत पर उसके परिजनों के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया था। इसी बात से नाराज होकर पवन धाकड़, नीरज धाकड़ एवं उत्तम धाकड़ ने रविवार की रात बादल के साथ मारपीट के दी। जब बादल को बचाने नरेश, राहुल धाकड़ एवं संजय रावत आए तो उक्त तीनों ने उन्हें भी पीटा। पुलिस ने इस केस में भी मामला दर्ज कर लिया है, जबकि पवन के भाई नीरज ने भी बादल व उसके साथियों के खिलाफ शिकायत की है।

सिंध में डूबे किशोर का मिला शव:

शिवपुरी जिले के सुरवाया थाना क्षेत्र में बीते रविवार की दोपहर 1 बजे 15 वर्षीय दिनेश पुत्र स्व. प्रकाश आदिवासी अपने तीन दोस्तों के साथ सिंध नदी में नहाने गया था। दोपहर में एकाएक नदी में पानी का तेज फ्लो आ जाने से दिनेश पानी के फ्लो में बह गया, जबकि उसके साथी किनारे निकल आए। सोमवार को एसडीआरएफ की टीम ने डूबने वाली जगह से 500 मीटर दूर दिनेश का शव बरामद किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है।

मजदूर की करंट लगने से मौत:

शिवपुरी जिले के खनियाधाना थाना अंतर्गत पनिहारा तिराहे पर सोमवार की दोपहर ट्रक में भरी सीमेंट की बोरी उतारने के लिए चढ़े मजदूर की करंट लगने से मौत हो गई। हुआ यह कि सीमेंट की बोरी लेकर आए ट्रक को ड्राइवर ने 11केवी विद्युत लाइन के नीचे खड़ा कर दिया था। बोरी उतारने के लिए जब हेमंत (26) पुत्र गोपाल रजक ट्रक पर चढ़ा तो ड्राइवर ने ट्रक को एकाएक आगे बढ़ाया, जिसके चलते सम्भलने के लिए हेमंत ने अपने हाथ ऊपर किए तो वो बिजली के तारों की चपेट में आ गया। उसकी हालत बिगड़ने पर पहले खनियाधाना अस्पताल और फिर झांसी ले जाते समय रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

बंधक बनाकर गाड़ी में ले जाने का बनाया वीडियो, हुई FIR तो वीडियो बनाने वाले को पीटा

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *