सड़क बनाने की बजाए दो माह से खोदकर डाली सड़क, निकलना हो रहा दूभर, नारकीय हालात

0
सड़क बनाने की बजाए दो माह से खोदकर डाली सड़क, निकलना हो रहा दूभर, नारकीय हालात

सड़क बनाने की बजाए दो माह से खोदकर डाली सड़क, निकलना हो रहा दूभर, नारकीय हालात

वार्ड 11 में बदहाल सड़क का दंश झेल रहे स्थानीय लोग, पार्षद तो प्रयासरत, नपा के जिम्मेदार बने हुए हैं बेपरवाह

शिवपुरी। शहर विकास की जगह अपने विकास में जुट नपा के जिम्मेदारों की लापरवाही का दंश शहर की जनता भुगत रही है। नवाब साहब रोड पर हरिजन थाने के सामने की गली में दो माह पूर्व सड़क खोदकर छोड़ दी गई, जिसके चलते गली में रहने वाले लोगों के लिए हालात नारकीय बन गए। गली में मौजूद घरों में रहने वाले सीनियर सिटीजन के बीमार होने पर उनके परिजनों को यह चिंता सताती है कि उन्हें अस्पताल तक सुरक्षित कैसे ले जाएं।
स्थानीय रहवासियों ने जब SD न्यूज को अपनी गली की दुर्दशा दिखाने के लिए बुलाया, तो वहां के हालात बेहद खतरनाक नजर आए। सड़क को खोदकर ऊबड़ खाबड़ छोड़ दिया गया, तथा पानी की कोई निकासी न होने की वजह से बरसात होने पर जलभराव के बाद गली से निकलना यानि खुद की जान को खतरे में डालने जैसा होता है। स्थानीय रहवासियों ने बताया कि पार्षद नीलम अनिल बघेल तो एक बार सीएमओ को लेकर भी दिखाने लाए, लेकिन नगरपालिका के कर्णधारों ने इस छोटी सी गली में सड़क डालने के लिए कोई प्रयास नहीं किया। उन्होंने बताया कि सड़क स्वीकृत हुए 5 साल गुजर गए, तथा दो माह पूर्व ठेकेदार ने सड़क बनाने के लिए उसे खोद भी दिया, लेकिन बाद में उसे ऐसे ही छोड़कर स्थानीय लोगों के लिए हालात और भी खतरनाक बना दिए।

मुख्य सड़क के गड्ढों को भरने डाला मलबा:

नवाब साहब रोड एवं महल रोड को जोड़ने वाली मुख्य सड़क पर भी गहरे व चौड़े गड्ढे हो गए हैं। उन गड्ढों को भरने के लिए गिट्टी या पत्थर के टुकड़े डालने की बजाए उसमें नाले की गंदगी का मलबा डाल दिया, जो बरसात होने पर सड़क को कीचड़ व दलदल में तब्दील कर देगा।

जनहित को ताक में रख कमीशन में उलझे:

नगरपालिका के जिम्मेदारों को शहर की जनता के  हितों से कोई लेना देना नहीं है। वो तो सिर्फ कमीशन लेकर अपनी जेब भरने में लगे हैं, जनता को चलने के लिए सड़क हो या नहीं, वार्डों में स्ट्रीट लाइट बंद होने से अंधेरा पसरा रहे, उनकी बला से, वो तो सिर्फ उन कामों को करने में दिलचस्पी लेते हैं, जिनमें उन्हें हिस्सेदारी या मोटा कमीशन मिलता है।

सड़क बनाने की बजाए दो माह से खोदकर डाली सड़क, निकलना हो रहा दूभर, नारकीय हालात

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *