विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सांप ने नवविवाहिता को डसा, सांप किसी ने नहीं देखा

विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, सांप ने नवविवाहिता को डसा, सांप किसी ने नहीं देखा
4 साल के बेटे के सिर से उठा मां का साया, उधर डेढ़ साल की बेटी भी अब रह गई बिना मां की
शिवपुरी। जिले में पिछले 24 घंटे में दो विवाहिताओं की मौत हो गई। एक ने संदिग्ध परिस्थितियों में दुनिया छोड़ी तो दूसरी को जिस सांप ने डसा, वो किसी को नजर नहीं आया। इन घटनाओं के बाद एक 4 साल के बेटे के सिर से मां का साया उठ गया, तो वहीं डेढ़ साल की मासूम भी बिना मां की रह गई।
शुक्रवार को फंदे पर लटकी मिली पुष्पा:
शिवपुरी शहर के फतेहपुर में रहने वाली पुष्पा (29) पत्नी अल्पित जाटव, का शव शुक्रवार की शाम घर के कमरे में फांसी के फंदे पर लटका मिला। मृतका के पति का कहना है कि उसकी पत्नी ने फांसी लगाकर आत्महत्या की है। वहीं नरवर के ठाटी गांव में रहने वाले मायके वाले एवं भाई अशोक जाटव ने अपनी बहन के ससुरालियों पर आरोप लगाया है कि उसे मारकर फंदे पर लटकाया गया है। मृतका की 7 साल पूर्व शादी हुई थी तथा उसका 4 साल के बेटा है। पुलिस को अब पीएम रिपोर्ट के आने का इंतजार है।
बाथरूम में उंगली पर डसा सांप ने:
सिरसौद के ग्राम मेदावली में रहने वाली 23 वर्षीय रौनक परिहार पत्नी सोनू परिहार को शनिवार की दोपहर 12 बजे एक जहरीले सांप ने उस समय हाथ की उंगली पर काट लिया, जब वो बाथरूम में कपड़े रख रही थी। तबियत बिगड़ने और परिजन महिला को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। महिला की वर्ष 2024 के शादी हुई थी, तथा उसकी डेड साल की मासूम बेटी भी है। महिला को डसने वाले सांप को परिवार के अन्य किसी सदस्य ने नहीं देखा। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।




















