बाबा के बयानों में आया लोचा: पहले सरकार के खिलाफ व युवाओं के साथ, अब बच्चों को सीख

0
1001563204

रामलीला मैदान से जितनी जल्दी कपड़े बदलकर भागे, उतनी ही रफ्तार में बयान बदलने से शंका
शिवपुरी से सैमुअल दास:

वर्ष 2014 को देश में काबिज कांग्रेस की सरकार को उखाड़ने में कुछ सहयोग करने वाले बाबा रामदेव के पिछले 24 घंटे में दो बयान वायरल हुए। पहले वीडियो में बाबा रामदेव देश की सरकार को नकारा बताते हुए युवाओं के साथ खड़े होने का दावा कर रहे थे। उसके बाद आए वीडियो में बाबा ने देश के बच्चों को नसीहत दी कि बच्चे आंदोलन से दूर रहकर अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें, इस बात का ख्याल रखने की बात उन्होंने अभिभावकों से कही। बाबा ने अपने बयान इतनी जल्दी बदले, जितने कम समय में वो दिल्ली के रामलीला मैदान के मंच से सलवार कुर्ता पहनकर भागे थे। बाबा के बदले बयानों की सच्चाई जो भी हो, लेकिन देश बदल रहा है।
दिल्ली के जंतर मंतर पर युवाओं के हुए प्रोटेस्ट ने देश भर में युवाओं व बच्चों को यह सिखा दिया कि गलत के खिलाफ इकट्ठे हो जाओ। इस प्रोटेस्ट के बाद सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल हुए, जिसमें बच्चों ने इकट्ठे होकर स्कूल की अव्यवस्था, सड़कों की बदहाली, हॉस्टल में गड़बड़ियों की आवाज उठाई, तथा ऐसा करने से व्यवस्था को सुधारा गया। बाबा रामदेव ने शुद्धता के नाम पर देश के बाजार पर कब्जा किया, तथा एक दिन में ही इतना घी बना दिया, जितना देश में दूध का उत्पादन ही नहीं होता। आम आदमी शुद्धता एवं विश्वास पर सामान लेकर अपने दांतों से लेकर अन्य अंगों को बीमार करता रहा। बाबा ने वर्ष 2014 में कांग्रेस को उखाड़ फेंकने में जो सहयोग किया, तो सरकार ने उन्हें बाजार दिया। जिसमें कई प्रोडक्ट के सैंपल फेल होने के बाद भी मीडिया में कहीं नजर नहीं आए, क्योंकि बाबा पूरे पेज के विज्ञापन देते हैं।
देश में जनता (विशेषकर युवा) जब इकठ्ठा होने लगा तो देश के नेताओं के साथ उनके समर्थकों की नींद उड़ी हुई है। तभी तो बाबा ने पहले तो देश की सच्चाई को उजागर करने वाला बयान दिया, लेकिन उसके बाद शायद ईडी या सीबीआई का कॉल पहुंच गया, तो बाबा के सुर बदल गए। लेकिन अब उन्हें भी लगने लगा है कि देश बदल रहा है, तो हम भी अपना चोला बदल लें। प्राकृतिक जड़ी बूटियों (आयुर्वेद) के बड़े प्रचारक बने बाबा रामदेव या उनके नजदीकी बीमार होते हैं तो एम्स (एलोपेथी) की शरण लेते हैं। बाबा भी अब पाला बदलने की तैयारी में है।

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *