शिवपुरी में तो पार्टी का कार्यालय ही नहीं: कोठी नंबरं-1 पर है भाजपा का कब्जा, नया भी अधूरा छोड़ा

शिवपुरी में तो पार्टी का कार्यालय ही नहीं: कोठी नंबरं-1 पर है भाजपा का कब्जा, नया भी अधूरा छोड़ा

दतिया में हुए बबाल के बाद कई जगह काफी कुछ चलने की सुगबुगाहट, सब कुछ दिल्ली से

शिवपुरी। केंद्र को हर स्टेट में अपनी सरकार चाहिए, तो फिर उपचुनाव में एक विधायक भी क्यों खोएं..? शायद यही वजह है कि एनवक्त पर प्रत्याशी बदल दिया। उसके बाद जो कुछ हुआ, वो भी वरिष्ठ नेताओं तक सोशल मीडिया के माध्यम से पहुंचता रहा, तो फिर पुलिस व प्रशासन ने एक्शन लिया। मिश्रा समर्थकों ने दतिया के भाजपा कार्यालय पर कब्जा कर लिया, जिसे खाली कराने पहुंचे एसपी व कलेक्टर ने सख्ती दिखाई। शिवपुरी में यदि भाजपा कार्यकर्ता नाराज हुए तो कहा इकठ्ठा होंगे?.. कोठी नंबर – 1 पर, क्योंकि पार्टी अपना कार्यालय शिवपुरी में बना ही नहीं पाई।
दतिया में उपचुनाव की घोषणा होने के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा ने अपनी तैयारी शुरू कर दी थी, क्योंकि वो खुद को ही अघोषित प्रत्याशी मान बैठे थे। लाडली बहना प्रोजेक्ट लाकर मध्यप्रदेश में एग्जिट पोल उलटने वाले शिवराज मामा ने भी यही सोचा था कि अबकी बार-फिर हमारी सरकार। रातोंरात फैसला बदला, दिल्ली से आया फरमान, डॉ. मोहन यादव के हाथों में होगी कमान। शिवराज सिंह चौहान भी मन मसोस कर ही रह गए, चुपचाप दिल्ली निकल गए। बताते हैं कि उनकी भी कोई फाइल आलाकमान के पास मौजूद है, जिसके खुलते ही कई सारी एजेंसियां काम पर लग जाएंगी।

सोशल मीडिया पर बदलीं तस्वीरें व वीडियो:

दतिया उपचुनाव की घोषणा के बाद से ही नरोत्तम मिश्रा ने सभाएं करना शुरू कर दिया था। उनके समर्थकों ने दतिया के विकास वाले वीडियो चल रहे थे। प्रत्याशी बदलते ही वीडियो बदल गए तथा लाइसेंस बनाने से पहले गोली मारने की बात कहने वाले ऑडियो भी निकल आए। सबसे तेज प्लेटफार्म पर अब दिल्ली में फाइल खुलने एवं भोपाल में भी राजनीतिक हलचल तेज हो गई हैं। अब देखते हैं क्या होगा..?

शिवपुरी में तो पार्टी का कार्यालय ही नहीं: कोठी नंबरं-1 पर है भाजपा का कब्जा, नया भी अधूरा छोड़ा
दतिया में भाजपा कार्यालय पर कब्जा किए हुए मिश्रा समर्थक भाजपा नेता
बीती रात कार में सवार होकर चोरों ने की शिवपुरी शहर में गश्त, 5 दुकानों के चटकाए ताले

बीती रात कार में सवार होकर चोरों ने की शिवपुरी शहर में गश्त, 5 दुकानों के चटकाए ताले

ट्रैफिक थाने के सामने एवं देहात थाने के पास चोरी करके पुलिस को दिया चैलेंज, मेवे, गुटखा पाउच, बीडी-सिगरेट रही पहली पसंद

शिवपुरी। यूं तो पुलिस का रात्रि गश्त होता है, लेकिन शिवपुरी शहर में बीती रात आधा दर्जन चोर कार में सवार होकर शिकार की तलाश में निकले। चोरों ने ट्रैफिक थाने के ठीक सामने सहित 5 स्थानों पर चोरी की वारदात को अंजाम दिया। चोरों की पहली पसंद रही मेवे एवं बीड़ी-सिगरेट एवं गुटखा पाउच रहे। चोर अपने साथ कटर एवं अन्य उपकरण साथ लेकर चल रहे थे।
नवाब साहब रोड पर ट्रैफिक थाने के ठीक सामने विष्णु गुप्ता एवं 25 कदम की दूरी पर ओमप्रकाश अग्रवाल की दुकान के ताले कटर से काटकर एवं शटर के लॉक तोड़कर चोर दुकान में घुसे। चोरों ने दुकान में रखे सामान में से काजू, बादाम के अलावा राजश्री का कट्टा, सिगरेट की डिब्बियां, स्पेशल बीड़ी के बंडल आदि सामान पर हाथ साफ कर दिया। विष्णु की दुकान से लगभग 40 हजार का सामान एवं ओमप्रकाश की दुकान से 25 हजार नगदी सहित 50 हजार का सामान चुरा लिया। इसके अलावा देहात थाने के पास, आशीर्वाद हॉस्पिटल के पास सहित 5 दुकानों में चोरी की वारदात को अंजाम दिया।
महत्वपूर्ण बात यह है कि पुलिस थाने के सामने दुकान होने के बावजूद चोरों को पकड़े जाने का कोई भय नहीं था। इतना ही नहीं चोर जब कार में सवार होकर चोरी कर रहे हैं, तो पांच स्थानों में से किसी भी जगह पर पुलिस की रात्रि गश्त वाली टीम को यह चोर नजर नहीं आए। बताते हैं कि नवाब साहब रोड पर चोर रात्रि लगभग 3 बजे वारदात को अंजाम देने आए थे, पास के सीसीटीवी में उनकी कार व चोर भी नजर आ रहे हैं। चूंकि चोरों ने शहर के सभी पुलिस थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया है, तो अब सभी थानों की पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरों की तलाश में जुट गई है।

बीती रात कार में सवार होकर चोरों ने की शिवपुरी शहर में गश्त, 5 दुकानों के चटकाए ताले
चोरों द्वारा काटा गया ताला दिखाते हुए दुकानदार विष्णु
पिछोर विधायक ने दी बेटे दिनेश को नसीहत: न्यायालय सर्वोपरी, उसका सम्मान जरूर करो

पिछोर विधायक ने दी बेटे दिनेश को नसीहत: न्यायालय सर्वोपरी, उसका सम्मान जरूर करो

बोले विधायक: मैने तो ईनामी बदमाशों को कराया सरेंडर, पूर्व विधायक को बताया क्रिमिनल

शिवपुरी। पिछोर विधायक के पुत्र दिनेश लोधी के गिरफ्तारी वारंट जारी होने के मामले में प्रीतम लोधी ने बेटे को न्यायालय का सम्मान करने की सलाह दी है। बातचीत में विधायक ने कहा कि मैने हमेशा न्यायालय का सम्मान किया, तथा कई इनामी बदमाशों को सरेंडर करवा कर कानून की मदद की। उन्होंने पिछोर के पूर्व विधायक को क्रिमिनल कहने से भी परहेज नहीं किया।
विधायक प्रीतम लोधी ने कहा कि दिनेश के खिलाफ कोई पुराना प्रकरण चल रहा है, जिसमें वो तारीख पर नहीं गया, इसलिए न्यायालय ने सही काम करते हुए वारंट निकाला है। बकौल प्रीतम, मैने व उसकी मां ने भी कहा है कि न्यायालय में हाजिर हो जाओ। विधायक ने कहा कि मैने हमेशा न्यायालय का सम्मान किया, तथा न्यायालय ने मुझे सभी मामलों में बरी भी कर दिया। एक जज ने तो मुझसे कहा था कि तुम आगे चलकर विधायक बनकर गरीबों की सेवा करोगे।
प्रीतम लोधी ने कहा कि मैं जब इनामी बदमाशों को लेकर थाने या चौकी में जाता तो पूरा थाना कांप जाता था, कि जिसे हम नहीं ढूंढ पा रहे, उसे प्रीतम अपने साथ लेकर हाजिर करवा रहा है। विधायक ने यहां तक कहा कि रामबाबू गडरिया एवं ददुआ को भी हाजिर कराने का प्रयास किया था, लेकिन उसमें सफल नहीं हो पाया था। प्रीतम ने कहा कि मैने व मेरे परिवार ने हमेशा कानून की मदद की है, लेकिन मुझसे पहले जो कांग्रेस के विधायक थे, उन्होंने तो कोर्ट के बाबू का मर्डर कर दिया था। वो क्रिमिनल परिवार से आते हैं।
ज्ञात रहे कि प्रीतम के छोटे बेटे दिनेश लोधी के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट न्यायालय से जारी हुआ है तथा पुलिस रिकॉर्ड में दिनेश फरार है।

करेरा में एक्सीडेंट के बाद दिनेश आया चर्चा में:

विधायक पुत्र दिनेश लोधी करेरा में विधायक लिखी गाड़ी से टक्कर मारने के बाद चर्चा में आया था। उसके बाद करेरा पुलिस द्वारा परेड कराए जाने से खफा होकर विधायक ने जो कुछ कहा था, उसके बाद आईपीएस लॉबी मैदान में आ गई थी। जिसके बाद प्रीतम लोधी ने अपनी कही गई बातों पर खेद जताया था।

पिछोर विधायक ने दी बेटे दिनेश को नसीहत: न्यायालय सर्वोपरी, उसका सम्मान जरूर करो
दतिया में बबाल पर पुलिस एक्शन से मिली लोगों को राहत, खुला जाम, शुरू हुआ आवागमन

दतिया में बबाल पर पुलिस एक्शन से मिली लोगों को राहत, खुला जाम, शुरू हुआ आवागमन

इस्तीफों से असमंजस में आशुतोष, कांग्रेस से लड़ें या अपनों से, चुनाव में बचा बहुत कम समय

शिवपुरी से सैमुअल दास::
दतिया में होने वाले उपचुनाव के लिए भाजपा ने शुक्रवार की शाम जैसे ही प्रत्याशी घोषित किया, तो राजनीति में उफान आ गया। नरोत्तम मिश्रा के समर्थकों ने न केवल हाइवे जाम कर दिया, बल्कि अपने राजनीतिक पदों से इस्तीफे देना शुरू कर दिया। रात भर बबाल काटने के बाद शनिवार की सुबह पुलिस ने एक्शन शुरू किया, तो जाम में फंसे वाहनों के पहिए हाइवे पर दौड़ने लगे। आज नरोत्तम मिश्रा ने भी समर्थकों को शांति बनाए रखने की सलाह देने की औपचारिकता निभाई।
इन सभी हालातों के बीच उपचुनाव के भाजपा द्वारा घोषित किए गए प्रत्याशी आशुतोष तिवारी असमंजस में है। अब चुनाव में समय कम है, और उनकी पार्टी के मिश्रा समर्थक पदाधिकारी इस्तीफे दे रहे हैं। ऐसे में वो चुनाव प्रचार में कैसे लोगों से समर्थन मांगेंगे, जब उनके अपने ही साथ न देने का कागजी ऐलान कर चुके हैं। इतने कम समय में चुनाव की तैयारी व अपनों को समझाने के लिए दोगुनी ताकत से जुटना पड़ेगा। शुक्रवार की शाम से लेकर पूरी रात दतिया के बाजार व हाइवे पर भाजपा के लोगों ने ही भाजपा मुर्दाबाद के जमकर नारे लगाए।
उधर कांग्रेस अभी भाजपा का मैच देख रही है, जिसके बाद उन्हें भी अपना प्रत्याशी घोषित करना होगा। पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी रहे राजेंद्र भारती की लोकप्रियता ने कांग्रेस को यह सीट नहीं दी थी, बल्कि भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम मिश्रा को विरोध का परिणाम भुगतना पड़ा था।

उपचुनाव के सर्वे में भी सामने आया विरोध:

भारतीय जनता पार्टी ने शुक्रवार की शाम को जब प्रत्याशी घोषित किया, तो वरिष्ठ नेताओं को भी प्रतिक्रिया की उम्मीद थी। सूत्रों का कहना है कि पार्टी द्वारा कराए गए सर्वे में भी नरोत्तम मिश्रा का विधानसभा क्षेत्र में चल रहा विरोध सामने आया था, इसलिए पार्टी ने उस समय टिकिट बदल दिया, जब मिश्रा अपने समर्थकों के अलावा पार्टी के नेताओं के साथ सघन जनसंपर्क में जुटे हुए थे।

दतिया में बबाल पर पुलिस एक्शन से मिली लोगों को राहत, खुला जाम, शुरू हुआ आवागमन