भूमिपूजन कार्यक्रम में आने की अपील के बीच, गायत्री हटाओ-शहर बचाओ के लगते रहे नारे

भूमिपूजन कार्यक्रम में आने की अपील के बीच, गायत्री हटाओ-शहर बचाओ के लगते रहे नारे

सीएम व केंद्रीय मंत्री के कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर बदली शहर की फिजा, जिलाध्यक्ष ने एफबी पर डाले पार्षदों को नोटिस

शिवपुरी। शनिवार की देर दोपहर जब शिवपुरी शहर में पोलो ग्राउंड में होने वाले कार्यक्रमों में आने की अपील का एनाउंसमेंट हो रहा था, उसी समय यह नारे भी गूंजने लगे कि गायत्री हटापा-शहर बचाओ। हाथों में विभिन्न नारों की तख्ती लिए भाजपा सहित कांग्रेस व निर्दलीय पार्षद बाजार में नारे लगाते हुए घूम रहे थे। इधर अभी नारेबाजी चल ही रही थी कि भाजपा जिलाध्यक्ष ने अपनी एफबी पर भाजपा पार्षदों को कारण बताओ नोटिस अपलोड कर दिए। यह सब कुछ इतनी जल्दी हुआ, मानो जिलाध्यक्ष को पहले से यह अब होने का पता था, तथा उन्होंने पहले ही यह नोटिस तैयार कर लिए थे।
गौरतलब है कि शिवपुरी शहर के पोलो ग्राउंड में 5 जुलाई की दोपहर प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव एवं केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया अदाणी ग्रुप की हथियारों की लगने वाली फैक्ट्री का भूमिपूजन करने आने वाले हैं। जिसके चलते सुरक्षा के विशेष इंतजामों के बीच शहर की जनता को कार्यक्रम में आमंत्रित करने के लिए पीले चावल बांटने से लेकर ऑटो से एनाउंसमेंट भी कराया जा रहा है।

आश्वासनों से त्रस्त पार्षदों ने खोला मोर्चा:

नपाध्यक्ष गायत्री शर्मा को हटाए जाने की मांग कर रहे पार्षदों को अभी तक इतने आश्वासन मिले कि उनका धैर्य जवाब दे गया। इसलिए उन्होंने शुक्रवार को तख्ती दिखाने की प्लानिंग करके शनिवार को यह प्रदर्शन कर दिया। इसमें कुछ पार्षद ऐसे भी रहे, जिन्होंने दोनों दियो में तेल दिया। पहले पार्षदों के साथ बैठक में तख्ती प्रदर्शन का प्लान बनाया, फिर प्रभारी मंत्री की बैठक में जाकर पूरा प्लान बता दिया। प्रदर्शन में वो पार्षद नहीं आए, तथा उनकी सूचना पर ही जिलाध्यक्ष ने पूर्व से नोटिस तैयार कर रखे थे।

सभी कहीं न कहीं उलझे पड़े::

  • शिवपुरी की प्रथम नागरिक नपाध्यक्ष को कुर्सी जाने का खतरा है। क्योंकि अब उनके खिलाफ विरोध प्रदर्शन सड़कों पर होने लगा है।
  • प्रदेश के मुख्यमंत्री की भी पिछले दिनों इंडियन एक्सप्रेस ने एक खबर प्रकाशित करके जमीन कारोबार को उजागर कर दिया। जिसकी सफाई प्रदेश के अधिकांश मंत्रियों ने दी।
  • केंद्रीय मंत्री का भी 40 हजार करोड़ की पारिवारिक संपत्ति का बंटवारा होना है। जिसमें हाईकोर्ट में आपसी सहमति से मामला सुलझाने की सलाह दी है। इसमें 8 जुलाई की तारीख तय है।
    शहर में कहीं जन्नत तो कहीं नारकीय हालात:
    अदाणी ग्रुप की हथियार फैक्ट्री के भूमिपूजन कार्यक्रम में आ रहे सीएम एवं केंद्रीय मंत्री को सब कुछ अच्छा दिखाने के लिए उनके रूट वाले रास्तों को दुल्हन की तरह सजाया है। वहीं शहर के न्यू ब्लॉक क्षेत्र के लोग सीवर की गंदगी से परेशान हैं, प्रगति बाजार के लोग खुदी सड़क से बेहाल हैं, तथा नियमित पानी न आने से पूरा शहर परेशान है।
  •  
भूमिपूजन कार्यक्रम में आने की अपील के बीच, गायत्री हटाओ-शहर बचाओ के लगते रहे नारे
भूमिपूजन कार्यक्रम में आने की अपील के बीच, गायत्री हटाओ-शहर बचाओ के लगते रहे नारे
न्यू ब्लॉक के उफन रहे सीवर के चैंबर, बाजार में बदबू से परेशान दुकानदार, करते रहे पीले चावल का इंतजार

न्यू ब्लॉक के उफन रहे सीवर के चैंबर, बाजार में बदबू से परेशान दुकानदार, करते रहे पीले चावल का इंतजार

स्थानीय पार्षद बोले: पीएचई ईई ने किए हाथ खड़े, कहा: जहां करनी हो शिकायत कर दो

शिवपुरी। शहर के मुख्य बाजार न्यू ब्लॉक में पिछले कई दिनों से सीवर के चैंबर उफन रहे हैं, जिससे निकलने वाली गंदगी दुकानों के सामने से बह रही है। गंदगी व बदबू से परेशान दुकानदार पीले चावल बांट रहे प्रभारी मंत्री का इंतजार कर रहे थे, लेकिन मंत्री ने वो रूट पकड़ा ही नहीं।
पिछले 4 दिनों से शिवपुरी शहर में पोलो ग्राउंड से लेकर राजेश्वरी रोड, गुरुद्वारा चौक, झांसी तिराहा एरिया को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ शहर के न्यू ब्लॉक एरिया में सैकड़ों दुकानदार सीवर की लगातार बह रही गंदगी से परेशान हैं। पुरानी थोक सब्जी मंडी के पास पिछले 6 माह से सीवर का चेंबर उफनने से सड़क पर तो गंदगी बह ही रही है, आसपास का वातावरण भी दूषित हो रहा है।
इसी तरह हँस बिल्डिंग के पास भी एक चेंबर से लगातार गंदा पानी निकलकर दुकानों के सामने से बहता हुआ जलमंदिर तक पहुंच रहा है। स्थानीय दुकानदार रत्नेश जैन ने बताया कि एक महीने में तीसरी बार, यह हालात बने हैं, जिसकी शिकायत सभी जिम्मेदारों से करने के बाद भी कहीं कोई सुनवाई नहीं हो रही। इसी रोड पर न्यू ब्लॉक के मुख्य चौराहे के पास भी एक सीवर चैंबर उफन रहा है, जिसकी गंदगी दुकानों व घरों के सामने से होती हुई थीम रोड को जोड़ने वाली सड़क पर बह रही है। यानि शहर में एक तरफ नेताओं को खुश करने के लिए सजावट करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जा रही, तो वहीं दूसरी तरफ शहर की जनता व दुकानदार सीवर की गंदगी में से निकलने को मजबूर हैं।

स्थानीय पार्षद ने यह बताई परेशानी::

स्थानीय पार्षद संजय गुप्ता का कहना है कि जब हमने पीएचई ईई से बात की तो वे बोले कि हमने तो नगरपालिका से कहा है कि वो इसे अपने हेंडओवर ले, क्योंकि हमारे पास न तो स्टाफ है, न संसाधन हैं और न ही फंड है। वहीं बिना हैंड ओवर के नपा भी इस समस्या को दूर नहीं कर रही है। पार्षद बोले कि वार्ड की जनता मुझे उल्टा सीधा बोल रही है, आखिर मैं इस समस्या को कैसे दूर करूं, यह समझ नहीं आ रहा।

न्यू ब्लॉक के उफन रहे सीवर के चैंबर, बाजार में बदबू से परेशान दुकानदार, करते रहे पीले चावल का इंतजार
न्यू ब्लॉक के हंस बिल्डिंग से लेकर जलमन्दिर तक बह रही गंदगी