500 रुपए की गैस रिफलिंग 3 दिन में हुई खत्म, सिलेंडर भी मिलना बंद, लकड़ी पर बना रहे खाना

गैस पाइप लाइन का सिस्टम भी हुआ फेल, थिंक गैस वाले बोले: प्रशासन ने बंद करवाई सप्लाई
शिवपुरी। पाइप लाइन के माध्यम से गैस लेने का फार्मूला भी शिवपुरी शहर में फैल हो गया। शिवपुरी शहर की गणेश कॉलोनी में रहने वाले रघुवीर ओझा ने 500 रुपए की रिफलिंग करवाई थी, जिसमें महज 3 दिन गैस चूल्हे पर खाना बनने के बाद सप्लाई बंद कर दी गई। इधर गैस पाइप लाइन शुरू होने की वजह से सिलेंडर भी मिलना बंद हो गया, जिसके चलते अब रघुवीर का परिवार लकड़ी से चूल्हे पर खाना बना रहा है। महत्वपूर्ण बात यह है कि जब पीड़ित ने थिंक गैस वालों से संपर्क किया तो उनका कहना है कि प्रशासन ने यह सप्लाई बंद करवाई है।
शिवपुरी शहर के कई हिस्सों में थिंक गैस के कनेक्शन होने के बाद गैस की सप्लाई भी शुरू कर दी गई थी। बीते लगभग 5 साल पूर्व फतेहपुर क्षेत्र में एक घर में हुए विस्फोट में 3 लोगों की जान चली गई थी। उसके बाद से न केवल गैस सप्लाई बंद के दी थी, बल्कि वो प्रोजेक्ट भी अधूरा छोड़ दिया गया था।
पिछले दिनों इस प्रोजेक्ट में फिर काम शुरू किया गया, तथा जिन घरों में कनेक्शन दिए गए थे, उनमें सप्लाई शुरू कर दी थी। ऐसे ही उपभोक्ताओं में शामिल गणेश कॉलोनी निवासी रघुवीर ओझा के घर में भी पाइप लाइन से गैस शुरू की गई, तथा 500 रुपए देने के बाद सप्लाई 3 दिन में बंद कर दी गई। इधर गंगाचल गैस एजेंसी से रघुवीर को सिलेंडर मिलना भी बंद हो गया। उन्होंने जब थिंक गैस के जिम्मेदारों से बात की तो उनका कहना था कि गैस की सप्लाई कलेक्टर शिवपुरी ने रुकवाई है, इसमें हम कुछ नहीं कर सकते। प्रशासन या थिंक गैस के बीच जो भी विवाद हो, लेकिन इन सबके बीच रघुवीर के परिजनों को लकड़ी से खाना बनाना पड़ रहा है




















