महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष के सामने आईं मानव तस्करी की शिकायतें, जताई गहरी चिंता

शासकीय कार्यालयों में महिला कर्मचारियों की सुनवाई करने वाली कमेटी से अनजान अध्यक्ष
शिवपुरी। महिला उत्पीड़न के मामलों की सुनवाई करने शिवपुरी आईं राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्षा विजया रहाटकर के सामने मानव तस्करी के मामले भी सामने आए। यह बात अध्यक्षा ने मीडिया से बातचीत के दौरान कही। उन्होंने महिलाओं की खरीद फरोख्त को गंभीर अपराध बताते हुए इसके विरुद्ध पुख्ता कार्यवाही की बात कही। इस दौरान उनके साथ पुलिस अधीक्षक यांगचेन डोलकर भूटिया भी मौजूद रहीं।
महिला आयोग की राष्ट्रीय अध्यक्ष से जब पूछा कि आज आपकी सुनवाई में महिलाओं की संख्या उतनी अधिक नहीं थी, तथा कुछ महिलाएं निराश होकर गई हैं। इस पर अध्यक्षा ने कहा कि हमने राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष भी बना दी हैं, तो उनके पास भी मामले आते हैं, तथा आज काफी संख्या में महिलाएं अपनी शिकायत लेकर आई थीं। जहां तक निराश होकर जाने की बात है तो महिलाओं की शिकायतों का निराकरण हां और ना में नहीं होता, बल्कि उनकी सुनवाई थोड़ी कठिन होती है। पिछले दिनों शराब की दुकानों में तोड़फोड़ करने वाली महिलाओं पर दर्ज हुए प्रकरण के सवाल पर राष्ट्रीय अध्यक्षा ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि उस मामले के बारे में मुझे अधिक जानकारी नहीं है, इसलिए मैं कुछ नहीं कह सकती, फिर भी इतना जरूर कहूंगी कि कानून को अपने हाथ में लेना गलत है।
कई बार आदेशों के बाद भी शिवपुरी के शासकीय कार्यालयों में काम करने वाली महिला कर्मचारियों की समस्याओं का निराकरण करने के लिए कमेटी नहीं बनाई गई है। जब यह सवाल राष्ट्रीय अध्यक्षा से पूछा तो वे बोलीं कि मैं अभी कलेक्ट्रेट में बैठक लेने जा रही हूं, वहां पता करती हूं कि कमेटी बनाई गईं हैं या




















