शिवपुरी से गुजरा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, वाहन पलटने का खतरा

0
शिवपुरी से गुजरा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, वाहन पलटने का खतरा

शिवपुरी से गुजरा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, वाहन पलटने का खतरा

जिस बायपास को लम्बा करके जिले में बनाए दो टोल नाके, वो भी बरसों से एक साइड से बंद पड़ा

शिवपुरी। एक समय था जब ग्वालियर से शिवपुरी होकर गुजरने वाले लोग अपने नजदीकियों से पूछते थे कि सड़क ठीक है क्या। सबसे व्यस्ततम आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग के जो हालात पहले थे, अब फिर से वो ही स्थिति बनती जा रही है। बनेगा आश्रम से खूबत घाटी के बीच हाइवे पर कई जगह इतने गहरे गड्ढे हो गए कि हाइवे पर वाहन पलटने का खतरा बना हुआ है। यह स्थिति तब है जबकि शिवपुरी जिले की सीमा में एनएचएआई ने दो टोल नाके हाइवे की लंबाई बढ़ाकर बना दिए। महत्वपूर्ण बात यह है कि जिस बायपास की लंबाई बढ़ाकर दो जगह टोल वसूले जा रहे हैं, वो भी बरसों से एक ही साइड से चालू है।
गौरतलब है कि शिवपुरी में कठमई से सतनबाडा के बीच माधव टाइगर रिजर्व होने की वजह से समतल हाइवे बनाने की परमीशन वाइल्ड लाइफ ने नहीं दी थी। जिसके चलते ग्वालियर से शिवपुरी के बीच लगभग 9 किमी का हाइवे फोरलेन की जगह टू- लेन बना रहा, तथा उस दौरान दर्जनों भीषण सड़क हादसे भी हुए। बाद में अंडर गेटपास वाला पुलनुमा फोरलेन बनाया गया,।लेकिन उसमें भी गुणवत्ता का ध्यान न रखने की वजह से पहली बारिश के बाद से हाइवे में गड्ढे होने लगे थे। शिवपुरी में बीते तीन दिन हुई बारिश के बाद सोमवार को जब मौसम खुला तो बिनेगा आश्रम से खूबत घाटी के बीच हाइवे की सड़क गड्ढों में तब्दील हो गई। इन गड्ढों का साइज भी इतना गहरा व चौड़ा है कि जरा सी लापरवाही में भारी वाहन पलट सकता है।

दो टोल पर वसूली, तीसरी बार टूटा बायपास:

शिवपुरी से ग्वालियर की दूरी पहले 114 किमी हुआ करती थी। एनएचएआई का नियम है कि हर 60 किमी पर एक टोल नाका बनाया जा सकता है। शिवपुरी में दो जगह टोल वसूलने के लिए शिवपुरी से गुजरे बायपास की लंबाई बढ़ाकर ग्वालियर से शिवपुरी की दूरी 120 किमी कर दी। अफसोस की बात यह है कि जिस बायपास की लंबाई बढ़ाई, उसकी गुणवत्ता इतनी कमजोर रही कि उसे अब तीसरी बार बनाया जा रहा है। पहली बरसात में तो बायपास की सड़क ऐसी धसकी कि उसमें पूरा ट्रक ही समा गया था।

शिवपुरी से गुजरा आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग हुआ गड्ढों में तब्दील, वाहन पलटने का खतरा

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *