कोलारस विधानसभा की तीन दुकानों से 431 क्विंटल गेहूं व 112 क्विंटल चावल किया गायब

0
IMG-20260903-WA0006

कोलारस विधानसभा की तीन दुकानों से 431 क्विंटल गेहूं व 112 क्विंटल चावल किया गायब

एसडीएम कोलारस धाकड़ ने तीन कंट्रोल दुकानों के विक्रेताओं को राशन वितरण घोटाले में भेजा जेल

शिवपुरी। जिले की कोलारस विधानसभा में रसद माफिया किस कदर हावी हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि तीन कंट्रोल दुकानों से 431 क्विंटल गेहूं एवं 112 क्विंटल चावल विक्रेताओं ने बाजार में बेच दिया। कोलारस एसडीएम एसडी धाकड़ ने मामले को गम्भीरता से लेते हुए 3 कंट्रोल दुकानों के विक्रेताओं के खिलाफ जेल भेजने की कार्यवाही कर दी। महत्वपूर्ण बात यह है कि शिवपुरी जिले की राजनीति के ध्रुव केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सबसे करीबी कोलारस विधायक महेंद्र यादव हैं, तथा माफिया राज न चलने देने की घोषणा सिंधिया ने कोलारस में ही की थी, बावजूद इसके इसी क्षेत्र में रसद माफिया इस कदर हावी है, तो सवाल उठना तय है।
गौरतलब है कि कोलारस विधानसभा की बदरवास जनपद की ग्राम पंचायत बड़ोखरा के मजरा गुडाल में राशन वितरण कराने के लिए बुधवार की सुबह 5 बजे स्वयं कलेक्टर अर्पित वर्मा ने गांव पहुंचकर राशन वितरण करवाया। इसकी वजह यह रही कि केंद्रीय मंत्री सिंधिया के कोलारस भ्रमण के दौरान स्थानीय रहवासियों ने राशन वितरण में धांधली की शिकायत की थी।
इसी क्रम में कोलारस एसडीएम एसडी धाकड़ ने जब क्षेत्र की कंट्रोल दुकानों की आई शिकायतों की जांच करवाई तो दुकानों के स्टॉक में राशन दिख रहा था, जबकि दुकान खाली मिलीं। आज बीते 2 सितंबर को उचित मूल्य की दुकान मांगरोल पर पीओएस मशीन में 36 क्विंटल गेहूं व 8 क्वि. चावल शेष था तथा ग्रामीणों द्वारा वितरण की मांग की जा रही थी, लेकिन वहां के विक्रेता के पास कोई खाद्यान्न उपलब्ध नहीं था। ग्राम में शांति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने के कारण उक्त दुकान के विक्रेता रामकृष्ण यादव के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर उनको जेल भेजा गया है
इसी क्रम में 1 सितंबर को पीडीएस की दुकान डहरबारा के विक्रेता सुरेंद्र सिंह रावत एवं खजान सिंह रावत द्वारा ग्राम वासियों को खाद्यान्न वितरण नहीं किया गया, जिसके कारण शांति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर दुकान पर खाद्यान्न वितरण करने वाले सुरेंद्र सिंह रावत के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई थी। इस दुकान की पीओएस मशीन में 285 क्वि .गेहूं  और 64 क्विंटल चावल शेष था किंतु दुकान पर सामग्री नहीं पाई गई। शासकीय उचित मूल्य की दुकान कार्या की पीओएस मशीन में 110 क्वि.गेहूं,40 क्वि. चावल शेष था, किंतु विक्रेता के पास दुकान पर कोई खाद्यान्न नहीं पाया गया। शांति व्यवस्था की स्थिति उत्पन्न होने पर सुनील खंगार एवं फेरन सिंह परिहार  के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्रवाई कर जेल भेजा गया। 2 सितंबर को  शा. उचित मूल्य की दुकान देहरदा सड़क पर खाद्यान्न वितरण के समय दुकान पर अशांति फैलाने वाले एक व्यक्ति अजब सिंह जाटव नि .जूर के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक कार्यवाही कर जेल भेजा गया

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *