खनियाधान में जन्माष्टमी का पोस्टर फाड़ने वाले निकले यादव समाज के महेंद्र, अमित व अन्य

खनियाधान में जन्माष्टमी का पोस्टर फाड़ने वाले निकले यादव समाज के महेंद्र, अमित व अन्य
सीसीटीवी फुटेज आए सामने, विरोध में जुटी भीड़, तो पोस्टर फाड़ने वाले हुए सरेंडर
शिवपुरी। जिले की पिछोर विधानसभा की खनियाधाना तहसील में पिछले दिनों श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के लगाए गए बैनर होर्डिंग को फाड़े जाने का मामला तूल पकड़ गया था। बीते मंगलवार को जब इस घटना के विरोध में ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार सिंह यादव के नेतृत्व में जब भीड़ इकट्ठी हुई तथा सीसीटीवी फुटेज भी उस समय सामने आ गए। इस दौरान भीड़ के बीच पोस्टर फाड़ने वाले यादव समाज के युवकों के परिजनों ने ही स्वीकार कर लिया तथा उनके नाम भी बताए कि किस किस ने पोस्टर फाड़ा था। चूंकि इस घटना के विरोध में यादव समाज आक्रोशित था, लेकिन जब पोस्टर फाड़ने वाले यादव स्माज के महेंद्र यादव, अमित यादव एवं अवधेश यादव के नाम बताए गए।
खनियाधाना में हुई इस घटना को लेकर चल रहा तनाव उस समय काफूर हो गया, जब यादव समाज के युवक ही इसमें शामिल निकले। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार यादव ने कहा कि जिन लोगों में समाज के संस्कार नहीं है, वो ही इस तरह की हरकत करते हैं। उसी समय स्थानीय पुलिस ने भी सभा में आकर उसका पटाक्षेप करते हुए बताया कि यह सब किसने किया था।
ओबीसी जन कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि हमने जब इस तरह की हरकत करने के पीछे कारण मालूम किया तो पता चला कि स्थानीय स्तर पर समाज में आपसी खींचतान के चलते पोस्टर फाड़े गए थे। बकौल राजकुमार, हमने समाज के लोगों को समझाया है कि आपसी वैमनस्यता में इस तरह की हरकत करना बहुत ही गलत है, इसलिए अब कोई भी ऐसा कदम न उठाए, जिसमें खुद परिवार के लोगों को ही शर्मिंदगी न झेलनी पड़े।




















