जनमन में शिवपुरी को देश में प्रथम पुरस्कार राष्ट्रपति से मिला, अब जाने के रास्ते उखड़ गए

0
1001557168

ग्राम खजूरी से सहराने जाने का रपटा 6 माह पूर्व 15 लाख का बनाया, उखड़ी परत, जानलेवा हुआ
शिवपुरी, जिले को देश भर में जनमन योजना में देश भर में पहला स्थान मिला था, जिसे राष्ट्रपति से लेने तत्कालीन कलेक्टर रविंद्र चौधरी गए थे। यह योजना दरअसल आदिवासियों की जीवन शैली को जंगल के खतरों से निकालकर सुरक्षित और बेहतर जीवन जीने के लिए आवश्यक संसाधनों व सुविधाओं को एक जगह एकत्रित करके कॉलोनियां बनानी थीं। केंद्र की इस जनहितैषी योजना का लाभ दिलवाने में शिवपुरी जिले ने सबसे जल्दी और सबसे अधिक आवास बनाकर केंद्र सरकार की रैंकिंग में पहला स्थान पाया था।
उसी क्रम को मेंटेन करें तो आदिवासी वर्ग के लिए जीवन शेली बदलना आसान होगा। शिवपुरी विकासखंड की खजूरी ग्राम पंचायत से सहराना तक जाने वाले रास्ते पर एक नाला है, जिसको पार करने के लिए बरसात के दिनों में सहराना के लोगों को जान जोखिम में डालकर निकलना पड़ता था। पंचायत की सरपंच सुनीता शर्मा एवं सचिव पवन शर्मा ने आदिवासियों की गुहार सुनकर उस खतरनाक रास्ते पर 15 लाख रुपए की लागत से 6 माह पूर्व एक रपटा बना दिया। अभी शिवपुरी में ढंग से बारिश भी नहीं हुई कि रपटे की एक परत पानी के साथ उखाड़कर नाले में बह गई। अब उस जगह पर कच्ची मिट्टी वाला गहरा गड्ढा हो गया। जो रपटे पर ओवरफ्लो के समय निकलने के दौरान जानलेवा साबित होगा।
इस संबंध में सरपंच पति छिंगा शर्मा से बात की, तो उनका कहना था, हम पपड़ी ठीक करवा देंगे, यह तो 2 साल पहले बनाया था। फिर सरपंच पति ने कहा कि हम सोमवार को आपसे आकर मिल लेंगे, जबकि मैने तो उन्हें आमंत्रित ही नहीं किया..!

15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement
15 August Advertisement

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *