एक ही दिन में खीर हुई खराब, 56 हुए बीमार, दूध की गुणवत्ता पर सवाल, तन्द्रा में फूड सेफ्टी
पिछोर में सोते समय पिता को सांप ने काटा, 1 साल की बेटी के सिर से उठा पिता का साया
शिवपुरी। ग्वालियर की तरफ नेशनल हाईवे पर स्थित शिवपुरी जिले के सतनबाड़ाकला गाँव के हनुमान मंदिर पर शनिवार को खीर-मालपुए का प्रसाद भक्तों में बांटा गया। प्रसाद वितरण के बाद बची हुई खीर को अगले दिन रविवार को 56 महिला-पुरुष भक्तों ने खा ली। जिसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल ले जाया गया।
खीर खाने से बीमार हुए 21 पुरुष व 35 महिलाओं में से 1 की हालत गम्भीर होने पर इलाज के लिए ग्वालियर रेफर कर दिया, जबकि 15 लोगों का शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में इलाज चल रहा है। इसमें सबसे बड़ा सवाल दूध की गुणवत्ता पर उठता है, क्योंकि जिले का फूड सेफ्टी विभाग लोगों के बीमार होने के बाद ही सैंपल भेजता है। बाकी समय में तो विभाग की दूध डेयरी वालों से सांठगांठ के चलते सेम्पल लेने की जहमत भी वो वरिष्ठ अधिकारी के निर्देश पर ही उठाते हैं।
साथ में सो रही थी 1 साल की बेटी, पिता को सांप ने डसा, हुई मौत
शिवपुरी जिले के पिछोर थाना अंतर्गत ग्राम डबिया में रहने वाला 25 वर्षीय संजीव लोधी सोमवार की रात अपनी पत्नी एवं एक साल की मासूम बेटी के साथ सो रहा था। इसी बीच कमरे में जहरीला सर्प आ गया। कमरे में संजीव का छोटा पूरा परिवार सो रहा था, जिसमें से सांप ने घर के मुखिया को डस लिया। सांप के काटते ही संजीव की नींद खुली और उसने बताया कि मुझे सांप ने काट लिया। घबराए परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बरसात के मौसम में लोगों को सांप कीड़े के घर में आने वाले सभी रास्तों को बंद करके रखना चाहिए।
तेज रफ्तार पिकअप ने बाइक सवार उड़ाया:
शिवपुरी जिले के कोलारस थाना क्षेत्र के ग्राम गुग्वारा-राई रोड पर सोमवार की रात एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने बाइक सवार दो लोगों के सामने से टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चला रहा 35 वर्षीय मनीराम कुशवाह निवासी गोहरी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका साथी रामजीलाल कुशवाह गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसका अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस ने दुर्घटना का मामला दर्ज के लिया है।

